सहारनपुर

कक्षा 7 की छात्रा से रेप कर रहा था प्रिंसिपल! पुलिस ने किया गिरफ्तार

बच्ची ने प्रिंसिपल के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया तो परिवार को इस घटना का पता चला।

सहारनपुरMay 25, 2024 / 05:27 pm

Shivmani Tyagi

फतेहपुर थाना पुलिस की हिरासत में आरोपी प्रधानाचार्य

फतेहपुर थाना क्षेत्र का यह मामला हैरान कर देने वाला है। यहां एक परिवार ने थाने पहुंचकर बताया कि उनकी कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी का स्कूल के प्रिंसिपल ने ही शारीरिक शोषण किया है। आरोप लगाए कि एक साल से प्रिंसिपल बच्ची को घर बुला रहा था और उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। इसी मामले में पुलिस ने अब आरोपी प्राधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना फतेहपुर क्षेत्र के एक परिवार ने 22 मई को थाने पहुंचकर बताया कि उनकी बेटी पास के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। प्रिंसिपल ने उनकी बेटी को अपने घर बुलाया। इसके बाद नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण किया और बेटी को धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को भी ये बात बताई तो जान से मार देगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि बच्ची के मन में डर बैठाकर बार-बार प्रधानाचार्य ऐसा करता रहा। बच्ची ने डर के कारण किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी और बाद में स्कूल छोड़ दिया। जब बच्ची ने स्कूल जाने से इंकार दिया तो परिवार वालों के शक हुआ। इसके बाद उन्हे इस घटना का पता चला।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 22 मई को लड़की के पिता थाने पहुंचे थे। तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर नाबालिक बच्ची के शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो पुलिस की ओर से सबूतों के साथ मजबूत चार्जशीट न्यायालय में पेश की जाएगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Saharanpur / कक्षा 7 की छात्रा से रेप कर रहा था प्रिंसिपल! पुलिस ने किया गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.