जानिए दूल्हे ने क्या किया
शादी की लगभग सभी तैयारियां हो चुकी थी। दूल्हा-दुल्हन को फेरे के लिए बुलाया गया। फेरे आरम्भ होने ही वाले थे कि दूल्हे ने पुरोहित को मंत्र पढ़ने से रोक दिया। यह देखकर सब लोग हैरान रह गए लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया। दूल्हे ने कहा कि अपनी शादी में वह स्वयं मंत्र पढ़ेगा। इस तरह दूल्हा खुद पुरोहित बना और अपनी शादी में उसने स्वयं मंत्र पढ़ते हुए अपने फेरे संपन्न कराए।
पुरोहित बोले मैने पहली बार देखी एसी ( Marriage ) शादी
दूल्हे को मंत्र पढ़ते हुए देखकर खुद पुरोहित भी हैरान रह गए। पुरोहित ने बताया कि आज तक उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी शादियां कराई हैं लेकिन यह पहला मामला है जब दूल्हा स्वयं ही मंत्र पढ़ रहा है। दूल्हे को पूरी जानकारी है और जिस तरह से उसने विधि विधान से अपने शादी के मंत्र पढ़े हैं यह वाकई तारीफ के काबिल है। पहले तो पुरोहित को बुरा लगा था लेकिन दूल्हे के इन संस्कारों ने पुरोहित का भी मन मोह लिया। बाद में पुरोहित ने फेरे संपन्न कराते हुए नवदंपति को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया।अखबार विक्रेता था विवेक
आप सोच रहे होंगे कि विवेक कोई पंडित होगा लेकिन ऐसा भी नहीं है। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले प्रवीण कुमार का बेटा विवेक अखबार विक्रेता था। विवेक की बारात 19 जनवरी को उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के गांव कुंजा बहादुरपुर गई थी। इसी गांव के रहने वाले अनिल कुमार की बेटी से विवेक की शादी हुई। विवेक ने गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से बीफार्मा की पढ़ाई की है। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को माला पहनाई। दूल्हे के यार दोस्त भी खूब नाचे यानी इस शादी में सब कुछ एक सामान्य शादी की तरह ही हुआ लेकिन बाद में दूल्हे ने सभी का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें