scriptजनवरी में 16 दिन सामान्य से ज्यादा रहा दिन का तापमान, ठंड हुई गायब | weather news | Patrika News
सागर

जनवरी में 16 दिन सामान्य से ज्यादा रहा दिन का तापमान, ठंड हुई गायब

माह के 16 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। 22 जनवरी को पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

सागरJan 29, 2025 / 04:47 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

जनवरी माह में कड़कड़ाती सर्दी की बजाय दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। माह के 16 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। 22 जनवरी को पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। बार-बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 जनवरी से 1 फरवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में इजाफा होने की संभावना है। इससे दिन और रात में विशेष सर्दी नहीं रहेगी। जनवरी के आखिरी दिनों में भी कड़कड़ाती सर्दी की संभावना कम है।

Hindi News / Sagar / जनवरी में 16 दिन सामान्य से ज्यादा रहा दिन का तापमान, ठंड हुई गायब

ट्रेंडिंग वीडियो