सागर

खरीदी का सबसे बड़ा पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर को, धनतेरस के पहले होगी धन वर्षा

दीपावली और धनतेरस महापर्व के पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र में बाजार में धनवर्षा होगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी गुरुवार को होने से इसे गुरु पुष्य कहा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना जाता है।

सागरOct 08, 2024 / 12:39 pm

रेशु जैन

sarafa bazar

27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ, इस दिन खरीदी की गई वस्तुओं का मिलता स्थाई फल

सागर. दीपावली और धनतेरस महापर्व के पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र में बाजार में धनवर्षा होगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी गुरुवार को होने से इसे गुरु पुष्य कहा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुएं स्थायी फलदायी मानी जाती हैं। इस दौरान हर प्रकार की खरीदी की जा सकती है।
पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर को सुबह 11. 45 बजे से होगी। यह 25 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी और शुरू किए गए व्यापार में बढ़ोतरी होती है। पुष्य नक्षत्र में शिव-पार्वती, इंद्र और बाबा भैरव की पूजा से धन-संपत्ति, वैभव और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
आभूषण, हीरा और प्रॉपर्टी की करें खरीदी
पं. केशव महाराज ने बताया कि पुष्य नक्षत्र को अमरेज्य भी कहा जाता है। इस नक्षत्र की गुरुवार को युति खरीददारी के लिए बहुत ही शुभ होती है। पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। इस दिन स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन ही धनवंतरी कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन पात्र का क्रय किया जाए तो पात्र की क्षमता से तेरह गुना धन और ऐश्वर्य प्राप्त होने के योग बनते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से मानसिक शांति मिलती है। शरीर भी पुष्ट होता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक रहती है।
धनतेरस के पहले खरीदी के लिए बन रहे योग
तारीख शुभ योग क्या खरीदें
8 अक्टूबर- सौभाग्य आयुष्मान और रवि योग – भूमि, सोना, फर्निचर, सोना खरीदें।
11 अक्टूबर – सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग – किचन के सामान, सजावटी सामान खरीदें।
12 अक्टूबर – विजया दशमी – फर्निचर, हीरा, स्वर्णाभूषण खरीदना शुभ।
13 अक्टूबर – प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग – लॉकर, वाहन, फ्रिज, टीवी की खरीदी।
15 अक्टूबर – सर्वार्थ सिद्धि एवं सूर्य योग – आभूषण, हीरे, देव प्रतिमा, भूमि क्रय करें।
16 अक्टूबर – रवि योग – हीरा, स्वर्णाभूषण, ऑफिस के सामान खरीदना शुभ रहेगा।

Hindi News / Sagar / खरीदी का सबसे बड़ा पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर को, धनतेरस के पहले होगी धन वर्षा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.