पं. केशव महाराज ने बताया कि पुष्य नक्षत्र को अमरेज्य भी कहा जाता है। इस नक्षत्र की गुरुवार को युति खरीददारी के लिए बहुत ही शुभ होती है। पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। इस दिन स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन ही धनवंतरी कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन पात्र का क्रय किया जाए तो पात्र की क्षमता से तेरह गुना धन और ऐश्वर्य प्राप्त होने के योग बनते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से मानसिक शांति मिलती है। शरीर भी पुष्ट होता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक रहती है।
तारीख शुभ योग क्या खरीदें
8 अक्टूबर- सौभाग्य आयुष्मान और रवि योग – भूमि, सोना, फर्निचर, सोना खरीदें।
11 अक्टूबर – सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग – किचन के सामान, सजावटी सामान खरीदें।
12 अक्टूबर – विजया दशमी – फर्निचर, हीरा, स्वर्णाभूषण खरीदना शुभ।
13 अक्टूबर – प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग – लॉकर, वाहन, फ्रिज, टीवी की खरीदी।
15 अक्टूबर – सर्वार्थ सिद्धि एवं सूर्य योग – आभूषण, हीरे, देव प्रतिमा, भूमि क्रय करें।
16 अक्टूबर – रवि योग – हीरा, स्वर्णाभूषण, ऑफिस के सामान खरीदना शुभ रहेगा।