सागर

अब कोई भी स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद नहीं होगा संचालित

– तापमान में वृद्धि के चलते बदला स्कूलों के संचालन का समय – कलेक्टर ने जारी किया आदेश सागर. तापमान में वृद्धि के चलते अब कोई भी स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होगा। तापमान में अचानक से हुई वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने सोमवार को आदेश जारी […]

less than 1 minute read
Apr 13, 2025

- तापमान में वृद्धि के चलते बदला स्कूलों के संचालन का समय

- कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सागर. तापमान में वृद्धि के चलते अब कोई भी स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होगा। तापमान में अचानक से हुई वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने सोमवार को आदेश जारी किया। उन्होंने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल प्रभाव से कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक स्कूल संचालन का समय परिवर्तित करें। सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों का समय यथावत रहेगा। परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार रहेगा। मूल्यांकन कार्य भी अपने यथावत समय पर संपादित होगा।

Published on:
13 Apr 2025 07:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर