scriptदलहन फसलों पर फोकस | Focus on Pulses Crops | Patrika News
सागर

दलहन फसलों पर फोकस

देरी से बारिश के कारण सोयाबीन की जगह दलहनी फसलों को मिल रहा महत्व, पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार बढ़ा बोवनी के रकबे का लक्ष्य

सागरJul 05, 2019 / 09:52 pm

शशिकांत धिमोले

Pulse Import

Focus on Pulses Crops

सागर. मानसून की दस्तक के बाद अब जिले में बोवनी का कार्य आरंभ हो गया है। इस बार खरीफ फसलों में किसान सोयाबीन की जगह दलहनी फसलों को महत्व दे रहे हैं। इधर कृषि विभाग ने भी बोवनी को लेकर तमाम इंतजाम किए हैं। इस बार संभाग के 6 जिलों में दलहनी फसलों का रकबे के प्रतिशत में 2017 और 2018 के मुकाबले वृद्धी हुई है। इसके साथ ही तिलहन की फसलों में भी बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है।

पिछले दो साल की स्थिति

पिछले दो वर्षों में खरीफ फसलों के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में 864.48 व 2018 में 1125.65 दलहनी फसलों की बोवनी की गई थी। इस बार 2019 में यह लक्ष्य बढ़ाकर 1145.65 हेक्टेयर किया गया है। विभाग के अनुसार तिलहन फसलों में भी वर्ष 2017 में 437.55 हेक्टेयर व 2018 में 466.52 हेक्टेयर में बोवनी हुई थी। अबकी बार सागर संभाग के 6 जिलो सागर, दमोह, टीकमगढ, छतरपुर, पन्ना व निवाड़ी में यह लक्ष्य बढ़ाया गया है। दलहन का रकबा 1145.65 व तिलहन का 490.40 हेक्टेयर किया गया है। इसके अलावा खाद्यान की फसलों के मामले में वर्ष 2017 में 1021.19 हेक्टेयर था जबकि वर्ष 2018 में यह लक्ष्य 1302.08 हेक्टे. था। इस बार 2019 में यह रकबा बढ़ाकर 1331.45 हेक्टेयर किया गया है।

 

Hindi News / Sagar / दलहन फसलों पर फोकस

ट्रेंडिंग वीडियो