सागर

मनोकामाना पूर्ण होने पर श्रद्धालु चढ़ाते हैं घंटा, क्षेत्र में प्रसिद्ध है गुलौआ मंदिर

श्री हनुमान प्रकटोत्सव

सागरApr 15, 2022 / 09:51 pm

sachendra tiwari

Devotees offer bell on fulfillment of their wish, Gulaua temple is famous in the area

बीना. शहर से लगे हुए गुलौआ मंदिर पर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने पर वह घंटा चढ़ाते हैं और अभी तक हजारों घंटे वहां चढ़ चुके हैं। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर होने से गांव भी अब मंदिर से ही जाने जाना लगा है। यहां हर मंगलवार, शनिवार को बढ़ी संख्या में लोग मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर पीतल का घंटा चढ़ाते हैं। श्रद्धालु अपनी क्षमता के अनुसार छोटा या बड़ा घंटा चढ़ाते हैं। अभी तक हजारों घंटे यहां चढ़ाए जा चुके हैं। श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर यहां सुबह ४ बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है। पुजारी रामशंकर चौबे ने बताया कि मंदिर आस्था का केन्द्र हैं और दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुुंचते हैं। मनोकामनाएं भी यहां पूर्ण होती हैं और फिर श्रद्धालु घंटा चढ़ाते हैं।
प्राचीन कटरा मंदिर है आस्था का केन्द्र
शहर के देहरी रोड पर स्थित प्रचीन श्री कटरा स्वामी मंदिर आस्था का केन्द्र है। यहां भी हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं और लोगों की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। वर्षों पूर्व एक चबूतरा था, लेकिन अब बड़ा और सुंदर मंदिर यहां बन चुका है। मंगलवार, शनिवार को यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
आज होंगे विभिन्न आयोजन
श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर आज श्री हनुमान मंदिरों पर पूजन, अभिषेक होगा। छोटी बजरिया के पास स्थित पीतांबरा धाम पर नगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बड़ी बजरिया श्रीराम मंदिर से शाम ५ बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। प्रकटोत्सव को लेकर मंदिरों को सजाया जा रहा है और अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ, सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी हो रहा है। आज शहर सहित आसपास के श्री हनुमान मंदिरों पर भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे।

Hindi News / Sagar / मनोकामाना पूर्ण होने पर श्रद्धालु चढ़ाते हैं घंटा, क्षेत्र में प्रसिद्ध है गुलौआ मंदिर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.