scriptColourful Roti: बाहुबली बना देंगी ये हरी, पीली, गुलाबी रोटियां, फ्लेवर भी सबके अलग-अलग | Colourful Roti: special kind of colorful roti is being made in Anganwadi centers | Patrika News
सागर

Colourful Roti: बाहुबली बना देंगी ये हरी, पीली, गुलाबी रोटियां, फ्लेवर भी सबके अलग-अलग

Colourful Roti: आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाई जा रही है खास तरह की कलरफुल रोटी….

सागरOct 04, 2024 / 03:17 pm

Astha Awasthi

Colourful Roti

Colourful Roti

Colourful Roti: माता-पिता अपने बच्चों को बाहर का जंक -फूड खाने से रोकने के लिए कई प्रकार के हेल्दी व्यंजन बनाने की कोशिश करते है। अभिभावक चाहते है कि उनके बच्चें की सेहत पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न हो। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सागर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खास रोटी बनाई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि खानें में हेल्दी भी है और टेस्टी भी।
इसके लिए मोटे अनाज जैसे – गेहूं , बाजरा , रागी आदि में गाजर, पालक और चुकंदर मिलाकर हेल्दी रोटी बनाए जा रही है। इन सभी को मिलाकर स्वादिष्ट और सेहत का ध्यान रखते हुए कलरफुल रोटी बनाई जा सकती है। ये कलरफुल रोटी आंगनबाड़ी के बच्चों को दी जा रही है। जिससें बच्चों को देखने में अच्छा लगे और खाने में पोष्टिक भी हो।

पोषक तत्व देने का निर्देश जारी

सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी. आर द्वारा महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से सभी आंगनबाड़ियों में बच्चों को भरपूर पोषण देने के लिए पोषक तत्व देने का निर्देश जारी किया है। यह कार्यक्रम जिले के आंगनबाड़ियों में बीते महीने से शुरु किया गया है। जिससे बच्चों को कभी पालक से बनी रोटी , चुकंदर से बनी रोटी और कभी गाजर से बनी कलरफुल रोटी दी जा रही है। ये कलरफुल रोटी बच्चों को काफी पंसद आ रही है। जल्द ही यह जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में आंरभ की जाएगी।
पोषण युक्त भोजन सभी के लिए जरूरी है। बच्चों में पोषक तत्वों का जरूरी समावेश हो, इसलिए आंगनबाड़ी में रंगीन रोटी अभियान चलाया जा रहा है। दिन में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन बच्चों को खिलाया जा रहा है। अलग-अलग रंग की रोटियां देखकर बच्चे भी इसका मजा ले रहे हैं। इसका फायदा उनके शरीर को मिनरल्स के रूप में मिल रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी

Hindi News / Sagar / Colourful Roti: बाहुबली बना देंगी ये हरी, पीली, गुलाबी रोटियां, फ्लेवर भी सबके अलग-अलग

ट्रेंडिंग वीडियो