16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानिये अब कैसे मिलेगा राशन

सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और गड़बड़ी रहित बनाने के लिए कुछ और बदलाव किए हैं।

2 min read
Google source verification
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानिये अब कैसे मिलेगा राशन

राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानिये अब कैसे मिलेगा राशन

बीना. सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाले राशन के लिए व्यवस्था में बदलाव किया है। अब उपभोक्ताओं को राशन की दुकान से अनाज लेने के लिए पीओएस मशीन में दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से मिलने वाले राशन के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा राज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना से गरीबी रेखा में आने वाले लोगों को अनाज मिलता है, इसलिए अब केन्द्र और राज्य सरकार के नाम से दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। पहले एक बार ही अंगूठा लगाने से दोनों योजनाओं का अनाज मिल जाता था। हालांकि इस नई व्यवस्था से राशन दुकान संचालकों के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, राशन वितरण में गड़बडिय़ों की शिकायतों को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसमें दुकानदार गड़बड़ी करते थे, जो हितग्राही को एक ही योजना का अनाज देकर टाल देते थे, जबकि दूसरी योजना के अनाज की कालाबाजारी करते थे। अब दूसरी योजना के अनाज को बिना अंगूठा के निशान वितरण में शामिल नहीं किया जा सकेगा।

यह बदलाव भी किए: उपभोक्ताओं और दुकानदारों के लिए एक बार अंगूठा लगाना ही परेशानी का कारण होता है। कई बार सर्वर डाउन होने से दिक्कतें आती हैं। सॉफ्टवेयर में बदलाव के चलते अब परेशानियां बढ़ जाएंगी। राशन दुकान संचालकों ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव के कारण उपभोक्ताओं को दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। इसमें 10 से 15 मिनट का समय लग रहा है, जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें : यहां रोज बंटते हैं 10 करोड़ रुपए, लेकिन सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं

सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और गड़बड़ी रहित बनाने के लिए कुछ और बदलाव किए हैं। हितग्राही परिवार के हर सदस्य की इ-केवायसी भी अनिवार्य की गई है। परिवार का मोबाइल नंबर पीओएस मशीन में दर्ज किया जाएगा। ताकि पर्ची नहीं निकलने या कोई अन्य तकनीकी गड़बड़ी होने पर हितग्राही के मोबाइल पर राशन वितरण, उपलब्धता आदि के मैसेज आ जाएंगे।