सागर

उपलब्धि : सागर की बेटी चलाएगी इंडियन नेवी के जंगी जहाज और पनडुब्बियां

मकरोनिया के दीनदयाल नगर निवासी अर्जन ठाकुर की 18 वर्षीय बेटी अंजली का सिलेक्शन इंडियन नेवी में सेलर के पद पर हुआ है। वह सोमवार रात को 4 माह का प्रशिक्षण लेकर अपने घर

less than 1 minute read
Mar 19, 2025

- 4 माह की ट्रेनिंग लेकर छुट्टी पर घर पहुंची तो हुआ भव्य स्वागत

सागर. मकरोनिया के दीनदयाल नगर निवासी अर्जन ठाकुर की 18 वर्षीय बेटी अंजली का सिलेक्शन इंडियन नेवी में सेलर के पद पर हुआ है। वह सोमवार रात को 4 माह का प्रशिक्षण लेकर अपने घर पहुंची तो बेटी को देख खुशी से परिजनों की आंख भर आई तो अंजली के आने की खबर मिलते ही उसके स्वागत के लिए बैंड-बाजों के साथ लोग उसके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर फूलमाला पहनाते हुए भव्य स्वागत किया। अंजली अब जल्द ही इंडियन नेवी के जंगी जहाज व पनडुब्बियां चलाएगी।

अंजली ने बताया कि उसे बचपन से ही आर्मी में जाने का शौक था। सागर में स्कूलिंग के दौरान ही उसने सेना में जाने का ठान लिया था और तैयारी शुरू कर दी थी। इसी दौरान इंडियन नेवी में सेलर की पोस्ट निकली और उसे पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई। जाइनिंग के बाद अभी अंजली ओडिशा के खुर्दा जिला के चिलका में नेवी के कैंप में 4 माह का प्रशिक्षण लेकर आई है। अंजली ने बताया कि उसके साथ कैंप में देश भर से सिलेक्ट हुई 400 लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया है। घर पर 15 दिन की छुट्टियां बिताने के बाद वापस नौकरी जाइन कर लेगी।

- क्या है सेलर का काम

जानकारी के अनुसार इंडियन नेवी में सेलर का मतलब एक नाविक से है, जो जंगी जहाजों और पनडुब्बियों को चलाने और उनके रखरखाव करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं नेवी ऑफिसर इन सेलर के लिए हथियार चलाने के अलावा अन्य उपकरणों के संचालन को लेकर भी प्रशिक्षित करते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर