सागर

जल भराव के एक दर्जन प्वाइंट चिन्हित

कारण खंगालने में लगा निगम का अमला, जनप्रतिनिधियों ने भी किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण सागर. विगत दिन हुई झमाझम बारिश के बाद शहर पानी-पानी हो गया था। बारिश थमने के बाद जब पानी निकला तो निगम अमला जल भराव के कारण खोजने में जुट गया है। शहर में निगम ने करीब एक दर्जन प्वाइंट […]

सागरJul 26, 2024 / 07:37 pm

नितिन सदाफल

जनप्रतिनिधि नगर भ्रमण करते रहे

कारण खंगालने में लगा निगम का अमला, जनप्रतिनिधियों ने भी किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
सागर. विगत दिन हुई झमाझम बारिश के बाद शहर पानी-पानी हो गया था। बारिश थमने के बाद जब पानी निकला तो निगम अमला जल भराव के कारण खोजने में जुट गया है। शहर में निगम ने करीब एक दर्जन प्वाइंट चिन्हित किए हैं, जहां जरूरी कार्य शुरू किया गया है। इन प्वाइंट में गुरु गोविंद वार्ड, पगारा, भूतेश्वर, रविशंकर वार्ड जैसे 6-7 नए प्वाइंट हैं जहां इस सीजन पानी भरा है। वहीं श्रीराम कॉलोनी, अहमद नगर और मधुकर शाह वार्ड में भी पानी जमा हुआ लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में कम था। वहीं जल भराव की समस्याएं से जूझ रहे शहरवासियों को समस्याओं को लेकर नगर के जनप्रतिनिधि भी गुरुवार को नगर भ्रमण करते रहे और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विधायक ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्दश

विधायक शैलेंद्र जैन ने कलेक्टर दीपक आर्य, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और निगमायुक्त राजकुमार खत्री के साथ पगारा रोड स्थित निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। पगारा रोड स्थित शास्त्री वार्ड व सुभाष नगर वार्ड में जल भराव लोगों का काफी नुकसान हुआ था। मौके पर पहुंचकर नाला से अतिक्रमण हटाने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
शैलेश केसरवानी ने किया जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण

भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने नगर निगम के अमला के साथ शुक्रवारी, तिलकगंज, शनिचरी सहित शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। शैलेश केसरवानी ने कहा कि कुछ स्थानों पर तत्काल रूप से नाली बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शहरवासियों से भी आग्रह है कि वह घर का कचरा, प्लास्टिक नालियों में ना फेंके। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता मनोहर साहू, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार साहू, अब्बी साहू, राहुल राजपूत, भानू राजपूत, रवि विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
कनेरादेव के पास पुल बंद हुआ

भारी बारिश के कारण तिली-मोतीनगर रोड पर कनेरादेव के पास स्थित पुल मिट्टी खिसकने से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल से रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। स्कूली बसों का भी आना-जाना रहता है। हादसा के अंदेशा पर उक्त पुल के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मार्ग परिवर्तित किया गया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sagar / जल भराव के एक दर्जन प्वाइंट चिन्हित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.