– इन गांवों को शासन ने निगम में शामिल करने की सहमति
निगम द्वारा प्रस्तावित किए गए 45 गांवों में जिन 20 के लिए कलेक्टर से चर्चा के बाद शासन ने सहमति दी है। जिसमें प्रमुख रूप से इटौरा, सिरखिनी, सोनौरा, बरा 393, बरा 395, अजगरहा, गोड़हर, दुआरी, अमरैया, तुर्कहा, मैदानी, करहिया, उमरिहा, कोष्ठा, भुंडहा, जिउला, गड़रिया, लोही, जोरी और कोठी शामिल है। इन गांवों को निगम में शामिल करने से नया नक्शा ऐसा हो जाएगा कि भौगोलिक रूप से कामकाज में कठिनाइयां भी होंगी। शासन ने उक्त गांवों की नौ बिन्दुओं पर जानकारी मांगी है।
– सात नए गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव
नगर निगम ने शासन द्वारा चिन्हित किए गए 20 गांवों में से कोठी को अलग करने की मांग उठाई है। कहा गया है कि यह भौगोलिक रूप से अभी ठीक नहीं है। इसके साथ ही सात नए गांवों को शहर में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें नीगा, रमकुईं, बेलहा 451, बेलहा, सिलपरा, सिलपरी, रौसर आदि को शामिल किया गया है। इन सात गांवों की जनसंख्या 9883 है।
– .. तो वार्डों की संख्या 65 हो जाएगी
नए सिरे से जिन 26 गांवों को प्रस्तावित किया गया है। यदि सरकार ने इसे स्वीकार कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया तो नगर निगम में वार्डों की संख्या 65 तक पहुंच जाएगी। अभी निगम क्षेत्र में 45 वार्ड हैं, जिसमें से कई ऐसे वार्ड हैं जिसमें दो से तीन नए वार्ड बनाए जाएंगे। बताया गया है कि यदि नए गांव शामिल नहीं होंगे तब भी वार्डों की संख्या परिसीमन में बढ़ सकती है।
—-
निगम के सीमा विस्तार के लिए पहले 45 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव था। इसमें 20 गांवों की जानकारी मांगी गई है। कुछ अन्य गांव भी जोडऩे के लिए कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।
सभाजीत यादव, आयुक्त नगर निगम