रीवा

MP Gang Rape : पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, पहाड़ पर घूमने गए थे दोनों

MP Gang Rape : रीवा में क्रूरता की हदें पार करते हुए पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदों ने पति के सामने पत्नी के साथ गैंग रेप किया है। जानें दरिंदगी की हद पार करने वाला ये पूरा मामला…

रीवाOct 25, 2024 / 04:53 pm

Avantika Pandey

MP Gang Rape : गुढ़ थाना क्षेत्र की पहाड़ी में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरिंदगी की हद पार करते हुए आधा दर्जन दरिंदों ने घूमने के लिए आई महिला के साथ पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर तक दंपती दरिंदों के कैद में रहे। पुलिस भी कम नहीं रही। सरकार के सामने अपनी साख बचाने के लिए पुलिस 21 अक्टूबर को हुई दिलदहला देने वाली इस घटना को रीवा में 23 अक्टूबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन के चलते दबाए रही।
22 अक्टूबर को पीडि़त दंपती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला(MP Gang Rape) दर्ज करने के बाद पीडि़त महिला को अस्पताल भिजवा दिया था, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है।
जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को दंपती गुढ़ थाना के भैरव बाबा पहाड़ी घूमने आए थे। वे मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी में नाले के पास बैठे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसकी पत्नी को पडकऱ दूसरी ओर ले गए। इस दौरान दो आरोपियों ने पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ दरिंदगी की। पति ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की और वीडियो बनाकर धमकाया। आधा दर्जन आरोपियों ने घंटेभर से अधिक समय तक दरिंदगी की। किसी तरह उनके चंगुल से छुटकर दंपती घर चले गए। 22 अक्टूबर को गुढ़ थाने में पहुंचकर आपबीती बताई।

घटनास्थल पर मिले अहम सुराग

घटना (MP Gang Rape) की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस स्थान पर महिला के साथ दरिंदगी हुई थी वहां निरीक्षण किया गया। महिला के साथ दरिंदगी से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने आसपास का पूरा इलाका सर्च किया।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस, संदिग्धों को किया राउंडअप

21 को हुई घटना (MP Gang Rape)के आरोपियों की अभी तक पुलिस पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने घटना से जुड़े कई संदेहियों को राउंडअप किया है, जिनकी पीडि़त दंपती से पहचान करवाई जाएगी। इसकी आशंका है कि आरोपी स्थानीय थे जो वहां पार्टी कर रहे थे। दंपती को सुनसान स्थान पर पाकर घटना को अंजाम दिया।

सीएम के सामने साख बचाने मामले पर पर्दा डाले रही पुलिस

23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल कॉन्क्लेव थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, कई मंत्री सहित देशभर से उद्योगपतियों को आना था। इनके सामने अपनी साख बचाने के लिए दो दिन तक पुलिस इस मामले को छिपाए रही। 21 को यह घटना हुई और 22 को पीड़ित दंपती ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। अब 2 दिन बाद पूरा मामला सामने आया।

गुढ़ थाना क्षेत्र में दंपती घूमने के लिए गए थे, जहां आधा दर्जन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कई संदेहियों को राउंडअप किया गया है। पीडि़त महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Hindi News / Rewa / MP Gang Rape : पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, पहाड़ पर घूमने गए थे दोनों

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.