रिजल्‍ट्स

Rajasthan PTET Result 2024: सबसे पहले यहां देखें अपना रिजल्ट 

Rajasthan PTET Result 2024: वर्धमान विश्वविद्यालय कोटा आज यानी कि 4 जुलाई को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा करेंगे।

जयपुरJul 04, 2024 / 01:55 pm

Shambhavi Shivani

Rajasthan PTET Result 2024: वर्धमान विश्वविद्यालय कोटा आज यानी कि 4 जुलाई को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट (PTET 2024) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा करेंगे। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं। 

इन कोर्सों में मिलता है एडमिशन

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा (Rajasthan PTET Exam) राज्य का आयोजन हर साल होता है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के प्रतिभागी संस्थानों द्वारा प्रस्तावित चार वर्षीय बीए-बीएड, चार वर्षीय बीएससी-बीएड और दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश मिलता है। 
यह भी पढ़ें

आज जारी होगा JoSAA Counselling के राउंड 3 के सीट आवंटन का परिणाम, आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से चेक करें

ऐसे चेक करें रिजल्ट (PTET Result 2024)

राजस्थान PTET की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं 

2 वर्षीय या 4 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए PTET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें 

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें 
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें 

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / Results / Rajasthan PTET Result 2024: सबसे पहले यहां देखें अपना रिजल्ट 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.