रिजल्‍ट्स

JSSC CGL Result 2024: झारखंड सीजीएल भर्ती परीक्षा पर लेटेस्ट अपडेट, इस वेबसाइट की मदद से करें चेक 

JSSC CGL Result 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। यहां देखें-

नई दिल्लीOct 21, 2024 / 04:18 pm

Shambhavi Shivani

JSSC CGL Result 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। 21 और 22 सितंबर को आयोजित की गई थी। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ये परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है jssc.nic.in

रिजल्ट कब आएगा? (JSSC CGL Result 2024) 

जेएसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए फाइनल आंसर की 18 अक्टूबर को जारी कर दिया गया था। वहीं अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो सकता है। झारखंड सीजीएल भर्ती परीक्षा में 21 सवाल गलत होने के कारण इन्हें रद्द कर दिया गया है। सभी परीक्षार्थियों को इसके पूरे अंक मिलेंगे। बता दें, इस परीक्षा के लिए करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 
यह भी पढ़ें

Google Jobs: गूगल में काम करने का सुनहरा मौका, अप्लाई करने से पहले जान लें ये शर्त

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / Results / JSSC CGL Result 2024: झारखंड सीजीएल भर्ती परीक्षा पर लेटेस्ट अपडेट, इस वेबसाइट की मदद से करें चेक 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.