scriptCBSE Result 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा के नतीजे कब जारी होंगे, जानिए बोर्ड ने क्या कहा  | CBSE Big News, CBSE Result 2024, CBSE 10th result 2024, CBSE Update | Patrika News
रिजल्‍ट्स

CBSE Result 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा के नतीजे कब जारी होंगे, जानिए बोर्ड ने क्या कहा 

इस वर्ष करीब 30 लाख छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दी थी। सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

नई दिल्लीMay 10, 2024 / 01:26 pm

Shambhavi Shivani

CBSE Result 2024
लगभग सभी स्टेट बोर्ड्स ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। हालांकि, अभी भी कुछ बोर्ड्स बाकी हैं। वहीं सीबीएसई ने भी अब तक परिणाम नहीं जारी किए हैं। सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। आइए, जानते हैं कि कब तक रिजल्ट आएंगे। 

जानिए कब जारी होंगे परिणाम (CBSE Result 2024) 

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 20 मई के आसपास घोषित हो सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.nic.in पर जाएं। सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन समेत कई महत्वपूर्ण स्टेप्स पूरे कर लिए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही रिजल्ट जारी हो सकता है। वहीं सीबीएसई ने नोटिस के जरिए लोगों से रिजल्ट को लेकर फेक न्यूज से बचने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें

श्रेया झा बनी ICSE 10वीं कक्षा की स्टेट टॉपर, कहा- मां के सपोर्ट के बिना संभव नहीं था

करीब 30 लाख छात्रों को रिजल्ट का है इंतजार 

इस वर्ष करीब 30 लाख छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दी थी। 10वीं बोर्ड में करीब 21 लाख छात्र शामिल हुए थे तो वहीं 12वीं बोर्ड में करीब 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में इन छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 20 मई के आसपास कभी भी जारी किया जा सकता है। 

ऐसे चेक करें नतीजे (CBSE Board Result Direct Link) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं 
  • होम पेज पर CBSE 12th Result और CBSE 10th Result का लिंक दिखेगा
  • जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है, उस पर क्लिक करें 
  • स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और सबमिट बटन दबाएं 
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट आउट निकाल लें 

Hindi News/ Education News / Results / CBSE Result 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा के नतीजे कब जारी होंगे, जानिए बोर्ड ने क्या कहा 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो