धर्म

सामुद्रिक शास्त्र: यदि जन्म से हैं ये लक्षण, तो ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली!

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शारीरिक अंगों की बनावट और विभिन्न चिन्हों के आधार पर उसके स्वभाव तथा भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं जिन लड़कियों के शरीर पर जन्म से ही ऐसे निशान होते हैं…

Aug 29, 2022 / 05:49 pm

Tanya Paliwal

सामुद्रिक शास्त्र: यदि जन्म से हैं ये लक्षण, तो ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली!

सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें व्यक्ति के शरीर पर मौजूद हर छोटे-बड़े चिन्ह जैसे तिल, मस्सा, लहसुन आदि का कोई न कोई अर्थ बताया गया है। वहीं अंगों की बनावट से भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं की भी विभिन्न विशेषताओं के बारे में जिक्र किया गया है। तो आइए जानते हैं कौन से लक्षण हैं जो अगर जन्म के साथ किसी महिला के शरीर पर हैं तो उसे बेहद भाग्यशाली माना जाता है…

पांव की अंगुलियां समान होना
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिस महिला के पांव की सभी उंगलियां लंबाई में एक-दूसरे के समान होती हैं उस महिला का जीवन बड़ा खुशहाल होता है। साथ ही वह अपने परिवार को भी खुश रखती है।

पैर का अंगूठा
यदि किसी महिला के पैर का अंगूठा लाल, चौड़ा और गोल होता है उस स्त्री को बेहद भाग्यशाली माना जाता है।

गुलाबी पैर होना
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर शुरू से ही किसी महिला के पैर गुलाबी रंग के, मुलायम और पूर्णतः विकसित होते हैं वे स्त्रियां शादी के बाद अपने जीवनसाथी को बेहद खुश रखती हैं।

नाभि के पास तिल होना
माना जाता है कि जिन महिलाओं की नाभि के ठीक नीचे या आसपास कोई तिल अथवा मस्सा होता है तो ऐसी लड़कियां अपने परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। उन्हें जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही धन के मामले में भी ये लड़कियां काफी लकी साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें: हस्तरेखा शास्त्र: बेहद खर्चीले होते हैं ये लोग, नहीं संभाल पाते हैं धन

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / सामुद्रिक शास्त्र: यदि जन्म से हैं ये लक्षण, तो ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.