bell-icon-header
धर्म

Nag Panchami 2023: इन उपायों से काल सर्प दोष होगा दूर, मिलेगी सुख समृद्धि, जान लें नाग पंचमी की तिथि, मुहूर्त और परंपरा

Nag Panchami 2023: हर साल भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भोलेनाथ के गले के हार नाग की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर पूजा से आध्यात्मिक शक्ति, धन और मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं।

Aug 20, 2023 / 09:08 pm

Pravin Pandey

नाग पंचमी पर पूजा

कब है नाग पंचमी
पंचांग के अनुसार इस साल सावन शुक्ल पंचमी तिथि 20 अगस्त की रात 12.23 बजे से शुरू हो रही है और यह तिथि 21 अगस्त को रात 2.01 बजे संपन्न हो रही है। इससे उदया तिथि में 21 अगस्त सोमवार को ही नाग पंचमी त्योहार मनाया जाएगा।

हालांकि बिहार झारखंड, ओडिशा, राजस्थान में सावन कृष्ण पक्ष पंचमी को ही नागपंचमी मनाई जाती है और ये तिथि 7 जुलाई को मनाई गई थी। इसलिए देश के इस हिस्से में इसी दिन नागों की पूजा की जाएगी।

नाग पंचमी की परंपरा
नाग पंचमी के दिन देशभर में अनंत, तक्षक, कालिया, शंख, पिंगल आदि नागों की पूजा की जाती है। इस दिन नागों को दूध पिलाने का भी रिवाज है। मान्यता है ऐसा करने से अनंत पुण्यफल की प्राप्ति होती है। नाग पंचमी तक गांवों और शहरों में नागों के पोस्टर और लावा बेचे जाते हैं। इसके साथ ही गांवों में कबड्डी, कुश्ती और अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की परंपरा है।
ये भी पढ़ेंः इन तिथियों पर न करें शिवजी का अनुष्ठान, रुद्राभिषेक वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने

नाग पंचमी की पूजा विधि
1. इस दिन सुबह उठकर स्नान, ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
2. एक थाल में हल्दी, रोली, अक्षत, फूल, दीपक और दूध लेकर मंदिर में जाकर या घरों में नागों के पोस्टर या मूर्ति की पूजा कर इन चीजों को अर्पित करें।
3. ध्यान रहे कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर ही नाग देवता को चढ़ाएं।
4. नाग देवता की आरती उतारें और ध्यान करें। इसके बाद नागपंचमी की कथा सुनें।

ये भी पढ़ेंः Nagpanchami Katha: क्यों मनाई जाती है नागपंचमी, इस परंपरा के पीछे है यह कथा


नाग पंचमी के उपायः नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा किसी ब्राह्मण या मंदिर में दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन नागों का दर्शन शुभ माना जाता है। नाग पंचमी पूजा से धन धान्य में वृद्धि होती है और सांप काटने का भय नहीं रहता। आइये जानते हैं नागपंचमी के उपाय क्या हैं…
धन लाभ के उपायः यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है तो उसे नागपंचमी के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनानी चाहिए और इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

भगवान शिव की कृपाः नाग भगवान शिव के आभूषण हैं, इसलिए इनकी पूजा भगवान शिव को भी प्रसन्न करती है। भगवान शिव की कृपा के लिए नागपंचमी 2023 के दिन चंदन की लकड़ी की 7 मौली शिव मंदिर में चढ़ाएं। इसके अलावा शिवलिंग पर अर्क, पुष्प, धतूरा, फल और दूध चढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः दिलवाले और बेस्ट पति होते हैं इन अक्षरों के नाम वाले लड़के, पत्नी को देते हैं रानी जैसा ठाटबाट

snake_2.jpg

राहु केतु दोष के उपायः यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु केतु संबंधित दोष हैं तो उसे नागपंचमी 2023 के दिन नाग देवता की पूजा करनी चाहिए।

मनोकामना पूर्ति मंत्रः नाग पंचमी के दिन यदि साधक
नागेंद्रहाराय ओम नमः शिवाय
ओम नागदेवतायै नमः या
ओम नागकुलाय विद्महे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात् । मंत्र का जाप करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / Nag Panchami 2023: इन उपायों से काल सर्प दोष होगा दूर, मिलेगी सुख समृद्धि, जान लें नाग पंचमी की तिथि, मुहूर्त और परंपरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.