scriptश्रीकृष्ण भी तोड़ चुके हैं शिव धनुष (पिनाक) | Patrika News
धर्म

श्रीकृष्ण भी तोड़ चुके हैं शिव धनुष (पिनाक)

राम के अलावा श्रीकृष्ण भी तोड़ चुके हैं शिव धनुष

Apr 26, 2018 / 01:33 pm

Tanvi

shiv dhanush

शिव धनुष श्रीराम ने सीता स्वयंवर के समय तोड़ा था। जिस धनुष को कोई बलशाली राजा हिला नहीं पाए थें, उसे राम जी ने बड़ी ही आसानी से तोड़ दिया था। इसके बाद राम और सीता जी का विवाह सम्पन्न हुआ था। लेकिन इसके बाद शिव धनुष टूटने से परशुराम जी काफी क्रोधित हुए थे। इस प्रसंग के बारे में तो काफी लोगों को पता है। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण भी शिव धनुष तोड़ चुके हैं। श्री कृष्ण द्वारा शिव धनुष तोड़ने का प्रसंग भी बड़ा ही रोचक है। आइए विस्तार से बताते हैं आपको श्री कृष्ण ने शिव धनुष को क्यों तोड़ा।

 

shiv dhanush

 

जब भगवान विष्णु ने अपना आठवां अवतार श्रीकृष्ण के रुप में लिया तब कुछ परस्थितियों के कारण श्रीकृष्ण के हाथों शिवजी का धनुष टूट गया। यह घटना उस समय हुई जब कंस ने अक्रूरजी द्वारा श्रीकृष्ण को नंदगांव में मथुरा बुलाकर उनकी हत्या की योजना बनाई थी।

कंस के बुलावे पर श्रीकृष्ण अक्रूरजी के साथ धनुष यज्ञ में शामिल होने के लिए मथुरा आए। कंस से मिलने के पहले श्रीकृष्ण नगर भ्रमण करने चल पड़े। नगर भ्रमण करते हुए श्रीकृष्ण उस मंदिर पहुंच गए जहां यज्ञ का आयोजन किया था। उस ही मंदिर में कंस ने भगवान शिव का धनुष रखा था और इसी धनुष के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया था

श्रीकृष्ण ने बालक की तरह उत्सुक होकर इस धनुष को छूने की इच्छा जताई फिर मंदिर के पुजारी और धनुष के रक्षक सैनिकों से कहा कि वह इस धनुष को उठाकर देखना चाहते हैं। कृष्ण की इच्छा सुन कर पहले सभी हंसने लगे कि भला एक बालक इस धनुष को कैसे उठा सकता है, लेकिन श्रीकृष्ण ने खेल-खेल में ही धनुष को उठाकर तोड़ दिया।

 

shiv dhanush
 

कंस ने जब धनुष के टूटने का समाचार सुना तो वह घबरा गया क्योंकि ऐसी भविष्यवाणी थी की जो इस धनुष को उठा लेगा उसके हाथों कंस का वध होगा। मथुरा की जनता में खुशी का माहौल बन गया की कंस को मारने वाला आ गया। इस घटना के अगले ही दिन श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर दिया और मथुरा को कंस के अत्याचार से मुक्त करवाया।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion News / श्रीकृष्ण भी तोड़ चुके हैं शिव धनुष (पिनाक)

ट्रेंडिंग वीडियो