
संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ, तिलकुट चतुर्थी, संकटा चौथ, तिलकुट चौथ से भी जाना जाता है। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की इस दिन महिलाएं चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ती हैं। इस व्रत को महिलाएं अपने पुत्र की सफलता व उनकी लंबी आयु के लिए रखती है। माना जाता है की संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सारे संकट समाप्त हो जाते हैं। चतुर्थी के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को शहद, रोली, चंदन और रोली मिश्रित दूध से अर्घ्य दें। साथ ही गणेश जी की पूजा करती हैं और उन्हें भोग लगाती है। लेकिन यदि भोग उनकी पसंद अनुसार हो तो वे बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी राशि अनुसार अलग प्रकार के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। तो आइए जानते हैं विशेष प्रकार का भोग....
मेष राशि: चतुर्थी के दिन गणेश जी को ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र के साथ छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
वृषभ राशि: गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी को ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं मंत्र के साथ मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू का भोग लगाएं।
मिथुन राशि: संकष्टी चतुर्थी के दिन ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा मंत्र के साथ मूंग के लड्डू, हरे फल का भोग लगाएं।
कर्क राशि: संकष्टी चतुर्थी के दिन ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र के साथ मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि: गणेश चतुर्थी के दिन ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा के साथ गुड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल का भोग लगाएं।
कन्या राशि: चतुर्थी के दिन गणपति जी को ॐ गं गणपतयै नमः या ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥ मंत्र के साथ हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश का भोग लगाएं।
तुला राशि: चतुर्थी के दिन ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं गजाननाय नम: मंत्र के साथ मिश्री, लड्डू और केला का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि: संकष्टी चतुर्थी के दिन ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र के साथ छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का भोग लगाएं।
धनु राशि: संकष्टी चतुर्थी के दिन हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा मंत्र के साथ गणेश जी को मोदक व केला का भोग लगाएं।
मकर राशि: संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी को ॐ लंबोदराय नमः के साथ मोदक के लड्डू, किशमिश, लड्डू का भोग लगाएं।
कुंभ राशि: गणेश चतुर्थी के दिन ॐ सर्वेश्वराय नमः मंत्र के साथ गुड़ लड्डू व मौसमी फल का भोग लगाएं।
मीन राशि: गणेश चतुर्थी के दिन ॐ सिद्धि विनायकाय नमः मंत्र के साथ गणेश जी को बेसन के लड्डू, केला, बादाम का भोग लगाएं।
Published on:
22 Apr 2019 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
