scriptहनुमान जी का ये मंत्र जाप करें, दुश्मनों का होगा नाश- पंचांग | chamatkari hanuman mantra in hindi, Lord Hanuman Mantra in hindi | Patrika News
जबलपुर

हनुमान जी का ये मंत्र जाप करें, दुश्मनों का होगा नाश- पंचांग

हनुमान जी का ये मंत्र जाप करें, दुश्मनों का होगा नाश- पंचांग

जबलपुरMay 28, 2019 / 09:33 am

Lalit kostha

Hanuman Jayanti 2019

hanuman

जबलपुर। यदि कोई व्यक्ति शत्रुओं से परेशान हैं या व्यक्ति के कार्य नहीं बन पा रहे हैं तो हनुमान चालीसा की इस चौपाई का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए।
मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमान मंदिर में ध्यानपूर्वक करने से सभी तरह के दुखों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

इस मंत्र का करें जाप-
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्रजी के काज संवारे।।

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रमजान तारीख 22, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : ज्येष्ठ, पक्ष : कृष्ण, तिथि – दोपहर 11.37 तक रिक्ता तिथि नवमीं उपरंात पूर्णा तिथि दशमीं रहेगी। रिक्ता तिथि में समय शुद्धि तथा लग्र शुद्धि के अभाव में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य प्राय: निशिद्ध माने जाते हंै। वहीं पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। पूर्णा तिथि में विवाह, उपनयन, व्यापारारंंभ जैसे कार्य सुखद माने जाते हंै।
योग- दोपहर 12.24 तक विष्कुभ उपरंात प्रीति योग रहेगा। शुभ कार्य हेेतु प्रीति योग शुभ एवं मंगलकारी है।
विशिष्ट योग- आज प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, पत्र लेखन तथा मित्र मिलन जैसे कार्य हेतु दिवस शुभ मंगलकारी है।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरंात वणिज तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा, करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- उग्रसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद शाम 5.39 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में कारीगरी, चित्रकला, शिल्प विद्या, उपनयन, वास्तु, कलारंभ, तीर्थयात्रा जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विपणि व्यापार तथा मित्र मिलन जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – ंविद्यारंभ, उपनयन, कलारंभ, गीत संगीत, वाद्यारंभ, वरकन्यावरण, विवाह कर्म, दीक्षाग्रहण, व्यापारारंभ क्रय विक्रय, जलयंत्र निर्माण, जैसे कार्य हेतु दिन शुभ रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ, अमृत तथा रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ज्येष्ठ मंगलवार का शुभ दिवस रहेगा। श्री हनुमत आराधना विशेष फलदायी रहेगी।
चन्द्रमा : दोपहर 11.9 तक कुम्भ राशि में उपरांत मीन राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे- आज जन्मे बालकों का नामाक्षर से,सो,सा अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कुम्भ होगी, राशि स्वामी शनि तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। कुम्भ राशि के जातक प्राय: बलवान, चंचल, तेजस्वी, ऊर्जावान, प्रभावशाली, उदारवृत्ति, स्वाभिमानी, गोवंश से लगाव वाले तथा अत्यंत बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। आयु के पच्चीस से तीस वर्ष में उन्नति योग हैं।

Hindi News/ Jabalpur / हनुमान जी का ये मंत्र जाप करें, दुश्मनों का होगा नाश- पंचांग

ट्रेंडिंग वीडियो