धर्म

राशिफल 27 अगस्त 2022: आज इन 5 राशि वालों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

27 August 2022 Horoscope: आज शनि अमावस्या के दिन कुछ राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ होने वाला है तो कुछ जातकों को चिंता हो सकती है। तो आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

Aug 26, 2022 / 05:08 pm

Tanya Paliwal

राशिफल 27 अगस्त 2022: आज इन 5 राशि वालों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal 27 August 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: जीवन में किसी नए साथी का आगमन हो सकता है। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार का साथ मिलेगा। योजना बनाकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। बेकार के विवाद में पड़ने से बचें।

वृष राशि: अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है।

मिथुन राशि: आज मिथुन राशि वाले व्यवसायियों को धन प्राप्ति होगी। मंदिर में दान करें। कामकाज में सफलता मिलेगी। परिवार के संग यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि: आज के दिन नए लोगों से मुलाकात होगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है। सेहत का ख्याल रखें। शनिदेव की मंदिर में तेल अर्पित करें।

सिंह राशि: आज सिंह राशि के लोगों को शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन निवेश के लिए दिन अनुकूल है। घर में सुख-शांति आएगी।

कन्या राशि: आज अपनी भावनाओं को प्रेमी के सामने प्रकट करने के लिए दिन शुभ है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि: आज के दिन परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से परेशान हो सकते हैं। दफ्तर में काम का प्रेशर रहेगा लेकिन मेहनत से कार्य सफल होंगे।

वृश्चिक राशि: व्यवसायियों के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कुछ काम में अड़चनें आ सकती हैं। पार्टनर से मिलने का मौका मिल जाता है।

धनु राशि: आज धनु राशि वाले पैसों के लेन-देन में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। कामकाज से जुड़े नए मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर राशि: साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कुंभ राशि: सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में माहौल सकारात्मक रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। दफ्तर में किसी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

मीन राशि: आज के दिन मीन राशि वाले लोगों को अपने सामाजिक कार्यों के कारण समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बिना वजह खर्चा करने से बचें।

यह भी पढ़ें

Ahoi Ashtami 2022: इस साल में कब पड़ रही है अहोई अष्टमी, जानिए क्या है इस व्रत का महत्व

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / राशिफल 27 अगस्त 2022: आज इन 5 राशि वालों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.