17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान विष्णु आज इन लोगों पर प्रसन्न हैं, बन जाएगी हर बिगड़ी बात- पंचांग

शुभ कार्य हेतु सुकर्म योग शुभ रहेगा

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Muhurat,Aaj Ka Rashifal In Hindi,daily horoscope in hindi,bhagwan vishnu puja vidhi

krishna

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सव्वाल तारीख 23, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : आषाढ़, पक्ष : कृष्ण, तिथि - रात्रि 9.31 तक पूर्णा तिथि दशमीं उपरांत नंदा तिथि एकादशी रहेगी। पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। पूर्णा तिथि में तीर्थयात्रा, देवदर्शन, अनाज भंडारण, पत्र लेखन, सेवारंभ, आध्यात्मिक सेवा से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा कल्याणकारी माने जाते हैं। समय शुद्धि का पर विचार आवश्यक माना जाता है।
योग- रात्रि 10.5 तक अतिगंड उपरंात सुकर्म योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु सुकर्म योग शुभ रहेगा।
विशिष्ट योग- आज कर्ज निपटारा, पत्र लेखन, खनिज संपदा, मित्र मिलन, सेवारंभ, देवदर्शन जैसे कार्य हेत़ु दिन शुभ व सुखद है।
करण- सूर्योदय काल से वणिज उपरंात विष्टि तदनंतर वणिज करण का प्र्रवेश होगा करण सामान्य है।

Lord Vishnu puja benefits on thursday, Today Panchang In Hindi" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/05/panchang_today_4760745-m.jpg">

नक्षत्र- क्षिप्र लघुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र अश्विनी दिवस रात्रि पर्यंत तक रहेगा। अश्विनी नक्षत्र में उपनयन, मुंडन, कारीगरी, हाथी घोड़े की सवारी, बागबगीचा, देवप्रतिष्ठा, अलंकार, विवाह जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं भरणी नक्षत्र में प्रतिष्ठा, वास्तु क्रय विक्रय से जुड़े कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
शुभ मुहूर्त - आज पत्र लेखन, मित्र मिलन, कर्जनिपटारा, भ्रमण मनोरंजन, देवदर्शन, तीर्थयात्रा, कथा पुराण, राजनीति, कूटनीति तथा सामाजिक सेवा के कार्य शुभ तथा सुखद हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 6.00 से 7.30 तक शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ, अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 चर अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : सर्वार्थ सिद्धि योग तथा गुरु पूर्णा सिद्धि योग का सुखद प्रभाव रहेगा। श्री विष्णु lord vishnu आराधना के लिये दिन शुभ रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक मंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।

lord vishnu puja benefits on thursday, Today Panchang In Hindi" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/21/panchang_4760745-m.jpg">

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मिथुन राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का आद्र्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा ।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 1.30.00 से 3.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज : आज जन्मे बालकों का नामाक्षर चू,चे,चो,ला अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। अश्विनी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मेष राशि स्वामी मंगल तथा सुवर्णपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मकर राशि के जातक विनोदी, स्मरण शक्तिवाले, निपुण, चतुर, बुद्धिमान, रूपवान, विचारशील, गुणवान, धैर्यवान, लज्जाशील, शास्त्रप्रिय तथा विवेकी स्वभाव के होते हैं। स्वयं के व्यवसाय में सफल रहते हैं।