bell-icon-header
धर्म और अध्यात्म

यहां है दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, 50 हजार लोगों ने 10 साल में की है तैयार

यहां हम आपको बता रहे हैं कि महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां है, इस प्रतिमा का नाम क्या है? इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप…

Dec 29, 2022 / 04:28 pm

Sanjana Kumar

 

भोपाल। क्या आप जानते हैं देवों के देव महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा दुनिया के किस हिस्से में है? अगर नहीं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां है, इस प्रतिमा का नाम क्या है? इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप।राजस्थान के राजसमंद में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। इस प्रतिमा की हाइट 369 फीट है। शिव की इस प्रतिमा का नाम है ‘विश्वास स्वरूपम’। इसे दुनिया की टॉप-5 प्रतिमाओं में स्थान मिला है और इसे संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से तैयार किया गया है। इस प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है और 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे तैयार किया है।

 

प्रतिमा के अंदर आ सकते हैं 10 हजार लोग
भगवान शिव की यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है और प्रतिमा में भगवान ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजमान हैं। बताया जाता है कि प्रतिमा इतनी विशाल है कि इसको अंदर से देखने से कम से कम 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इसके साथ ही प्रतिमा के अंदर बने हॉल में कम से कम एक समय में 10 हजार लोग एकसाथ जा सकते हैं। यानी एक गांव या कस्बा इस प्रतिमा में आसानी से आ सकता है।

ये भी पढ़ें: हाथों की ये लकीरें बताती हैं कितने सौभाग्यशाली हैं आप

ये भी पढ़ें: इन नदियों में क्यों नहीं किया जाता स्नान, वजह कर देगी हैरान

अंदर से ऐसी है प्रतिमा
369 फुट ऊंची यह प्रतिमा दुनिया की अकेली ऐसी प्रतिमा है, जिसमें जाने के लिए लिफ्ट, सीढिय़ा और हॉल बनाए गए हैं। प्रतिमा के अंदर ही नीचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट लगाई गई हैं और तीन जगह सीढिय़ां बनाई गई हैं। इस प्रतिमा को करीब 50 हजार लोगों ने 10 साल में बनाया है। इस प्रतिमा में 3000 टन स्टील, लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips : नए साल में बदल लें किचन में काम करने के तरीके, नहीं तो बिगडऩे लगेंगे बनते काम

ये भी पढ़ें: कार्यस्थल पर संभल कर रहें सिंह राशि के लोग, यहां आप भी जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ये भी जानें
इस प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए 9 दिन तक यज्ञ किए गए। सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों का 9 दिन तक आयोजन किया गया। करीब 7 राज्यों के मुख्यमंत्री इसके लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: वृषभ राशि वालों को करनी चाहिए शैल मल्लिकार्जुन की पूजा, यहां जानें आपको किस ज्योतिर्लिंग का मिलेगा आशीर्वाद

ये भी पढ़ें: नए साल में है बद्रीनाथ तीर्थ यात्रा का प्लान, तो इस लेख को जरूर पढ़ लें, आसान होगा सफर

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / यहां है दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, 50 हजार लोगों ने 10 साल में की है तैयार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.