
Vastu Tips: सावन में घर ले आएं ये 5 पौधे, शिव जी की बरसने लगेगी कृपा, दूर होगी धन संबंधी समस्या
Vastu Shastra Tips: सावन महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस महीने हर कोई अपने-अपने तरीके से भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय करता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे 5 पौधों का जिक्र किया गया है जो भगवान शिव के प्रिय माने जाते हैं। कहते हैं इन पौधों को सावन में घर में लगाने से शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती की भी कृपा बरसने लगती है। जानते हैं ये कौन से 5 पौधे हैं।
आक का पौधा: ये पौधा भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। ये लाल और सफेद 2 रंगों का होता है। आप इनमें से कोई भी पौधा घर में लगा सकते हैं। वास्तु अनुसार ये पौधा लगाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलने लगता है। धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।
शमी का पौधा: ये पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की कृपा बरसती है। ये पौधा भगवान शिव के अनन्य भक्त शनि देव का प्रिय माना जाता है। वास्तु अनुसार शमी पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है और धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
धतूरा: शिवलिंग पर धतूरा जरूर चढ़ाया जाता है और ये भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। मान्यता के अनुसार ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सावन महीने में इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर-परिवार में खुशहाली आती है और शिव जी की कृपा जल्दी बरसने लगती है।
चंपा: इस पौधे पर लगने वाले फूलों की खुशबू बेहद शानदार होती है। इस पौधे को लगाने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। ये पौधा बिना पानी के भी काफी दिनों तक जीवित रह सकता है।
बेलपत्र: भगवान शिव की पूजा बिना बेलपत्र के अधूरी मानी जाती है। ये भगवान शिव का अति प्रिय होता है। मान्यता है इस पौधे में धन के देवता कुबेर का वास होता है। जैसे-जैसे ये पौधा बड़ा होता है वैसे-वैसे घर की आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से शिव जी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र अनुसार 'मालामाल' बनाते हैं ऐसे सपने!
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
22 Jul 2022 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
