27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Upay: दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं वास्तु के ये 5 उपाय, आजीवन बनी रहेगी सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ विशेष उपाय बताए जाते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं।

2 min read
Google source verification
vastu shastra, vastu tips, vastu shastra upay, vastu ke upay, vastu tips for money, vastu shastra tips for success,

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं वास्तु के ये 5 उपाय, आजीवन धन की नहीं होगी कमी

Vastu Shastra: जीवन में कई बार ऐसा भी होता है जब कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में हम अक्सर खुद को या अपनी खराब किस्मत को कोसने लगते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो कई बार हमारी छोटी-मोटी भूल या गलतियां ही हम पर हावी हो जाती हैं। जो हमारे जीवन में दुर्भाग्य लेकर आती हैं। लेकिन कुछ खास उपायों को करके हम अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं।

पहला उपाय: लग्न राशि के स्वामी ग्रह के रंग की कोई वस्तु साथ रखें
हर व्यक्ति की एक चन्द्र राशि होती है और इसी तरह एक लग्न राशि भी होती है। व्यक्ति के स्वभाव को लग्न राशि काफी हद तक प्रभावित करती है। यदि आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं या आपके कार्य नहीं बन पा रहे हैं या तो अपनी लग्न राशि के स्वामी ग्रह के अनुकूल रंग की कोई भी वस्तु अपने पास जरूर रखें। आप चाहें तो लग्न राशि के स्वामी ग्रह से संबंधित रंग का कपड़ा भी अपने पास रख सकते हैं।

दूसरा उपाय: उत्तर दिशा का कमरा और दक्षिण की दीवार
वास्तु अनुसार सभी ग्रह का किसी न किसी दिशा से संबंध होता है और यही ग्रह नकारात्मक और सकारात्मक शक्तियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। धन में वृद्धि के लिए घर धन की अलमारी या तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार पर लगी होनी चाहिए। इससे धन-धान्य में वृद्धि होने के आसार रहते हैं।

तीसरा उपाय: मुख्य द्वार पर करें ये काम
रोजाना सुबह-शाम लक्ष्मी जी का पूजन जरूर करें और सांयकाल में घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ घी का दीपक जलाकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

चौथा उपाय: मुख्य द्वार पर रखें गणेश जी की प्रतिमा
वास्तु अनुसार घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है ऐसा करने से धन संबंधित समस्याओं का अंत हो जाता है। साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

पांचवां उपाय: तुलसी के पौधे की पूजा और गो माता को प्रतिदिन भोग
घर में तुलसी का पौधा रखें और उसके समक्ष रोजाना घी का दीपक जलाएं। साथ ही गौ माता को प्रतिदिन भोग लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: 68 दिनों बाद बदल रही है बुध की राशि, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल