इस मूलांक के लोग पहले ही अपना बजट तैयार कर लेते हैं कि कितना पैसा इन्हें खर्च करना है और कितना जोड़ना है। ये शांत स्वभाव के होते हैं। कोई भी काम धीरे-धीरे पर अच्छे तरीके से करते हैं। 30 साल की उम्र के बाद ये धनवान बन जाते हैं। ये भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। ये किसी भी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते। इनके अंदर हर परिस्थिति में ढलने की गजब की क्षमता होती है।
ये न तो किसी की चापलूसी करते हैं और न ही इन्हें चापलूसी करने वाले लोग पसंद आते हैं। इन्हें किसी भी काम में सफलता मेहनत के बाद ही मिलती है। ये अपनी किस्मत खुद चमकाने वाले होते हैं। ये संघर्षशील, मेहनती, ईमानदार, धैर्यवान और साफ दिल होते हैं। दूसरा इनके बारे में क्या सोच रहा है इस बात की ये परवाह नहीं करते।Chanakya Niti: ऐसी स्त्री से शादी करके पुरुष की चमक जाती है किस्मत