धर्म और अध्यात्म

Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा का दिन मोक्षदायी, भूलकर भी न करें ये गलती, जान लें डेट

paush purnima हिंदू धर्म मानने वालों के लिए महत्वपूर्ण तिथि है, इस दिन भगवान सूर्य, चंद्र के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। वैसे भी इस समय खरमास चल रहा है जो भगवान विष्णु की पूजा का भी वक्त है। इसलिए Paush Purnima 2023 महत्वपूर्ण है। इस दिन पूजा से धन संपदा भी बढ़ती है तो Paush Purnima Ke Upay अपनाने से दांपत्य जीवन भी मधुर होता है, लेकिन इस दिन ऐसी गलती नहीं करना चाहिए वर्ना दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

Jan 05, 2023 / 06:23 pm

Pravin Pandey

पौष पूर्णिमा

Paush Purnima Date 2023: साल 2023 की पहली पूर्णिमा (Paush Purnima 2023) जनवरी महीने की 6 तारीख यानी शुक्रवार को पड़ रही है। पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण आकार का होता है, वहीं पौष माह भगवान सूर्य की पूजा का भी माह है।

इसलिए Paush Purnima 2023 पर स्नान, दान और सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की पूजा मनोकामना पूर्ण करता है। वहीं खरमास भी चल रहा है जो भगवान विष्णु की पूजा का महीना है। इसलिए इन खास संयोग की वजह से पौष पूर्णिमा का महत्व और बढ़ गया है। पुरोहितों के अनुसार paush purnima की पूजा से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Paush Purnima Subh Muhurt: दृक पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा 6 जनवरी 2023 को सुबह 5.44 बजे से लग रही है, और यह तिथि 7 जनवरी को सुबह 8.07 बजे संपन्न हो रही है। पौष पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, यह योग शनिवार रात 12.14 बजे से सुबह 7.15 तक है।
ये भी पढ़ेंः Paush Purnima Ke Upay: पौष पूर्णिमा पर ये उपाय पति-पत्नी का संबंध करेगा मधुर, तंगी भी कर देंगे दूर


Paush Purnima Puja Vidhi: प्रयागराज के आचार्य प्रदीप पाण्डेय का कहना है कि पौष पूर्णिमा के दिन पूजा अर्चना के लिए यह विधि अपनानी चाहिए।


1. सबसे पहले पौष पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठें और व्रत का संकल्प लें।
2. पवित्र नदी गंगा में स्नान के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य दें। स्नान से पहले वरूण देव को नमस्कार करें। यदि गंगा स्नान करने की स्थिति नहीं है तो गंगाजल पानी में डालकर ही स्नान कर लें।
3. Paush Purnima 2023 पर स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें।

4. इसके बाद गरीबों, ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
5. पौष पूर्णिमा के दिन कंबल, गुड़, तिल जैसी चीजों का दान करना भी शुभ होता है।

ये भी पढ़ेंः Makar Sankranti 2023: शुभकारी है मकर संक्रांति, पर वृष राशि के लिए बनेगी तनाव का कारण
पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये कामः आचार्य प्रदीप पाण्डेय का कहना है कि पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी ये काम नहीं करना चाहिए वर्ना माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

1. मान्यता है कि माता लक्ष्मी का वास उन घरों में होता है, जहां साफ-सफाई हो। लेकिन सूर्यास्त के बाद साफ सफाई नहीं करनी चाहिए। झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए रात में झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
2. पूर्णिमा के दिन मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 6 January: इस राशि के कारोबारियों का आज भाग्योदय, मीन के लिए भी बमबम


3. पूर्णिमा की रात गलती से भी माता लक्ष्मी को तुलसी नहीं अर्पित करनी चाहिए। तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु का प्रिय है लेकिन माता का नहीं। इस गलती के कारण उन्नति प्रभावित हो सकती है।
4. पूर्णिमा की रात दही नहीं खाना चाहिए, इससे धन हानि होती है। सेहत को भी नुकसान पहुंचता है।
5. किसी बुजुर्ग का अपमान न करें, उनसे वाद विवाद न करें। पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से चंद्र दोष लगता है और सुख संपत्ति प्रभावित होती है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा का दिन मोक्षदायी, भूलकर भी न करें ये गलती, जान लें डेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.