bell-icon-header
धर्म और अध्यात्म

Kab Hai Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि कल से, जान लें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूरा नवरात्रि कैलेंडर

Navratri: क्या आप जानते हैं कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि और घट स्थापना का समय क्या है?

Oct 14, 2023 / 02:36 pm

Pravin Pandey

शारदीय नवरात्रि 2023

रक्षाबंधन बीतने के साथ ही शक्ति उपासना के महापर्व की भी आहट आने लगी है। महज डेढ़ महीने बाद लोग आदि शक्ति की उपासना का उत्सव मनाएंगे। इस दौरान सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान होगा। दरअसल, शारदीय नवरात्रि शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि में जगदंबा की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस साल पूरे नौ दिन तक साधक को माता की उपासना का मौका मिलेगा तो आइये जानते हैं कि कब शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, क्या है शुभ मुहूर्त और घट स्थापना समय?
शारदीय नवरात्रि 2023
पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की शुरुआत 14 अक्टूबर रात 11. 24 बजे से हो रही है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 रविवार को शुरू होगी। इस विशेष दिन पर चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बहुत ही श्रेष्ठ है। इसलिए शुभ समय में नवरात्रि उत्सव मंगलकारी होगा।
ये भी पढ़ेंः सितंबर में मेहरबान मार्गी शुक्र बनाएंगे धनवान, कुंडली में शुक्र की स्थिति से जानें कहां होगी धनवर्षा

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8oqkl3
शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना
धर्म ग्रंथों के अनुसार शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त के दौरान तय होता है और यह घट स्थापना का समय चित्रा नक्षत्र के समय तय होता है। इस दिन चित्रा नक्षत्र 14 अक्टूबर को शाम 04.24 बजे से 15 अक्टूबर शाम 06.13 बजे तक है। वहीं, 15 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.04 बजे से सुबह 11.50 बजे के बीच है। इसलिए घटस्थापना पूजा भी 15 अक्टूबर को सुबह 11.04 से 11.50 बजे होगी।
शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर
15 अक्टूबर 2023

मां शैलपुत्री की पूजा
16 अक्टूबर 2023

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

17 अक्टूबर 2023

मां चंद्रघंटा की पूजा

18 अक्टूबर 2023

मां कूष्मांडा की पूजा

19 अक्टूबर 2023

मां स्कंदमाता की पूजा
20 अक्टूबर 2023

मां कात्यायनी की पूजा21 अक्टूबर 2023

मां कालरात्रि की पूजा22 अक्टूबर 2023

मां सिद्धिदात्री की पूजा23 अक्टूबर 2023

मां महागौरी की पूजा24 अक्टूबर 2023

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Kab Hai Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि कल से, जान लें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूरा नवरात्रि कैलेंडर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.