17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ की ये रेखा बताती है कि 35 से 55 साल की उम्र में खूब धन कमाएंगे आप, चेक करें अपना हाथ

Palmistry Money Line In Hand: हथेली में कई तरह के पर्वत होते हैं। जिनकी हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ होता है उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

2 min read
Google source verification
dhan_rekha.jpg

हाथ की ये रेखा बताती है कि 35 से 55 साल की उम्र में खूब धन कमाएंगे आप, चेक करें अपना हाथ

हर व्यक्ति के हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं जिनसें जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ये रेखाएं हैं जीवन रेखा, भाग्य रेखा, हृदय रेखा और धन रेखा। धन रेखा की बात करें तो बाकी रेखाओं की तरह इस रेखा का कोई एक निश्चित स्थान नहीं होता। ये हथेली में किसी भी स्थान पर मौजूद हो सकती है। धन रेखा बताती है कि कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति? तो जानते हैं इस रेखा के बारे में।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तीनों एक साथ मिलकर अंग्रेजी का M अक्षर बना रही हैं तो समझिए वह व्यक्ति एक समय बाद बहुत ही धनवान हो सकता है। ऐसे लोग अमूमन 35 से 55 साल के बीच खूब पैसा कमाते हैं। ऐसे लोगों को व‌िवाह के बाद करियर में खूब तरक्की मिलती है।

हथेली में कई तरह के पर्वत होते हैं। जिनकी हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ होता है उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। ऐसे लोग सुखी जीवन का आनंद लेते हैं। बता दें शुक्र पर्वत हमारे जीवन के भौतिक सुखों को दर्शाता है, गुरु पर्वत नेतृत्व क्षमता को और वहीं सूर्य पर्वत मान-सम्मान के बारे में बताता है। अगर आपके हाथ में ये तीनों ही पर्वत उठे हुए हैं तो आपको धनवान बनने से कोई भी नहीं रोक सकता।

हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत पर मौजूद छोटी-छोटी रेखाओं को धन रेखा कहा जाता है। ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती। जिनके हाथ में ये रेखा बिना कटे और साफ सुथरी दिखाई दे तो ऐसे लोगों के पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में धन रेखा सीधी लाइन में न होकर टेढ़ी-मेढ़ी बनी हो तो ऐसे लोगों के हाथ में धन अधिक समय तक नहीं टिक पाता।

भाग्य रेखा को भी धन रेखा माना जाता है। अगर किसी के हाथ में भाग्य रेखा कलाई से निकलकर शनि पर्वत तक बिना कटे पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति अपने कर्मों से धनवान बनता है। ऐसे लोगों को लाभ अचानक से मिलता है। अंगूठे से पास से कोई रेखा न‌िकलकर अगर आपकी तर्जनी के नीचे वाले स्थान पर पहुंच जाए तो इसका मतलब है कि व्यक्ति अपनी योग्यता से खूब धन कमाएगा।
यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: इस तरह की आंखों वाली लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, लाती हैं सुख समृद्धि