scriptShani Alert: बदलने जा रही है शनि की चाल, 4 राशि वालों के बिगड़ सकते हैं हालात, रहें सवाधन! | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Shani Alert: बदलने जा रही है शनि की चाल, 4 राशि वालों के बिगड़ सकते हैं हालात, रहें सवाधन!

Shani Rashi Parivartan 2022: कुंभ राशि में शनि 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि परिवर्तन का कई राशि वालों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियों के जातकों को इससे परेशानी मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Jan 30, 2022 / 09:59 am

Laveena Sharma

shani.jpg

Shani Alert: बदलने जा रही है शनि की चाल, 4 राशि वालों के बिगड़ सकते हैं हालात, रहें सवाधन!

Shani Gochar In Kumbh Rashi 2022: ज्योतिष में शनि का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। फिलहाल शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं जहां ये 29 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। फिर कुंभ राशि में शनि महाराज 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। जानिए शनि का ये गोचर किन राशि वालों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

तुला राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर परेशानी देने वाला साबित होगा। इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहें। धन हानि होने की आशंका है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। चोट चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। सड़क पर चलने समय सावधानी बरतें। माता की सेहत बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य मामलों पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों को भी सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी से विचार विमर्श जरूर कर लें। निवेश की योजना बना रहें हैं तो सतर्क हो जाएं।

वृश्चिक राशि: इस अवधि में किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। इसलिए खास ख्याल रखना होगा। पढ़ाई लिखाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैर में चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से तबीयत खराब हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। इस अवधि में किसी खास मित्र से धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें

पूरे 41 दिन बाद धनु राशि में मार्गी होंगे शुक्र देव, 4 राशि वालों की बढ़ेगी धन-दौलत

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Shani Alert: बदलने जा रही है शनि की चाल, 4 राशि वालों के बिगड़ सकते हैं हालात, रहें सवाधन!

ट्रेंडिंग वीडियो