scriptSattu Making Recipe: गर्मी में शरीर को तुंरत ठंडा कर देती है बिहार की ये ड्रिंक, जानिए घर पर बनाने की विधि | Sattu Making Recipe in Hindi | Patrika News
रैसिपीज

Sattu Making Recipe: गर्मी में शरीर को तुंरत ठंडा कर देती है बिहार की ये ड्रिंक, जानिए घर पर बनाने की विधि

सत्तू बिहार की प्रसिद्ध ड्रिंक (Sattu Drink) है। माना जाता है कि इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है।

Jun 13, 2023 / 12:13 pm

Anil Kumar

sattu_making_recipe.png

sattu making recipe

Sattu Making Recipe : भारत में इस समय गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। रोज प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार तक दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई तरीके अपनाकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते बिहार की मशहूर ड्रिंक सत्तू (Sattu) की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है। पारा बढ़ने के बीच बाजार में सत्तू के स्टॉल (Sattu Stall) पर खूब भीड़ लग रही है। शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग बर्फ और ठंडे पानी में सत्तू घोलकर पी रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Oats Idli Recipe: तुरंत वजन कंट्रोल करती है ओट्स की इडली, ये है बनाने का आसान तरीका

आपको बता दें कि सत्तू बिहार की प्रसिद्ध ड्रिंक (Sattu Drink) है। माना जाता है कि इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है। वैसे तो सत्तू के लड्डू, पराठे समेत कई चीजें तैयार की जाती है लेकिन गर्मी में अधिकतर सत्तू के ठंडे ड्रिंक्स पीना प्रिफर किया जाता है। इसमें मीठा और नमकीन दोनों ही ड्रिंक का स्वाद लेना पसंद करते हैं। भीषण गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए आप इन ड्रिंक्स को पी सकते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं घर पर ही सत्तू बनाने की विधि। तो जानिए—
यह भी पढ़ें

Raw Mango Techa Recipe : कच्चे आम का ठेचा देखते ही आ जाता है मुहं में पानी, जानिए घर पर बनाने का देसी तरीका

सत्तू बनाने के लिए सामग्री (Sattu Drink Ingredients)
चने का सत्तू – आधा कप
पोदीना के पत्ते – 10
नीबू – आधा नीबू (2 छोटी चम्मच नीबू का रस)
हरी मिर्च – आधी
भुना जीरा – आधा छोटी चम्मच
काला नमक – आधा छोटी चम्मच
सादा नमक – एक चौथाई छोटी चम्मच या स्वादानुसार
यह भी पढ़ें

सरकार कर रही जमकर शराब पीने की अपील, लेकिन लोग पचा नहीं पा रहे, जानिए क्यों

नमकीन सत्तू ड्रिंक बनाने की विधि (sattu making recipe)
सबसे पहले पुदीना पत्तों को धो लीजिए। इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। साथ ही हरी मिर्च और प्याज को भी बारीक-बारीक काटकर रख लीजिए। अब सत्तू ड्रिंक बनाना शुरू कीजिए। सबसे पबले एक बाउल में ठंडा पानी लीजिए फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके सत्तू डालिए और घोलते जाइए।
यह भी पढ़ें

Mango dishes : बेहद स्वादिष्ट होता है आम का पापड़, काटकर खाने की बजाए बनाएं ये 7 डिशेज

जब सत्तू धुल जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल दीजिए। इसके बाद मसालों में भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक डालकर मिक्स कर दीजिए। अब पुदीने के पत्ते और नींबू का रस डाल दीजिए। सत्तू को गिलास में सर्व कीजिए। ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सत्तू सर्व कीजिए और गर्मी दूर कीजिए।

Hindi News/ Recipes / Sattu Making Recipe: गर्मी में शरीर को तुंरत ठंडा कर देती है बिहार की ये ड्रिंक, जानिए घर पर बनाने की विधि

ट्रेंडिंग वीडियो