Ratlam लॉजिस्टिक हब निर्माण कार्य में आई तेजी रेलवे के आला अधिकारियों के अनुसार रेलवे ट्रैक की गिट्टी को समतल करने वाली ट्रैक मशीन ट्रेन जिसे तकनीकी भाषा में सीएसएम – 935 कहते है, रतलाम – दाहोद के बीच अनास स्टेशन के यार्ड के करीब शाम 5.55 बजे बे पटरी हो गई। इस दुर्घटना के दौरान इस ट्रेन के साथ जुड़े ट्रॉली के सभी चार व्हील पटरी से उतर गए। आला अधिकारियों को करीब पौन घंटे बाद शाम 6.34 बजे दुर्घटना की जानकारी मिली। इसके बाद शाम 6.36 बजे रतलाम में व दाहोद में शाम 7.04 बजे हुटर बजाया गया।
आईआरसीटीसी : 70 प्रतिशत यात्रियों की रेल टिकट में बीमा लेने में रुचि IMAGE CREDIT: patrika दाहोद टीम ने किया रखरखाव
मामले की सूचना मिलने के बाद दाहोद रेल कर्मचारियों ने रखरखाव का कार्य किया। इंजन नंबर 31345 जिसे दिनेश मीना व गार्ड संतोष झा को संसाधन के साथ रवाना किया गया। शाम को 7.30 बजे रखरखाव की ट्रेन दाहोद से चली व रात करीब 8.01 बजे दुर्घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद बे पटरी हुए चार व्हील व ट्रेन को उठाने के कार्य की शुरुआत हुई। रात 8.40 बजे दुर्घटना स्थल पर बे पटरी हुई ट्रेन को पटरी पर लाया गया। इसके बाद रात 9 बजे रेल यातायात मुख्य लाइन पर बहाल किया गया।