scriptकर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने ले लिया ये बड़ा निर्णय | modi govt news in hindi | Patrika News
रतलाम

कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने ले लिया ये बड़ा निर्णय

कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने ले लिया ये बड़ा निर्णय

रतलामOct 17, 2018 / 07:39 pm

Ashish Pathak

modi govt news in hindi

mp election

रतलाम। देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कर्मचारियों को खुश कर दिया है। अब तक जो कर्मचारी यात्रा के दौरान पास के लिए तरसते थे, उनको अब महंगी ट्रेन में भी रेलवे फ्री में पास देगी।
रेलवे ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए हमसफर, सुविधा सहित अन्य विशेष यात्री ट्रेनों में रेल कर्मचारियों को पास जारी करने की सुविधा दे दी है। रेलवे के इस निर्णय से मंडल में 15 हजार तो पश्चिम रेलवे में 1.25 लाख रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। बता दे कि कुछ समय पूर्व रेलवे ने इसी तरह निर्णय लेते हुए राजधानी व अगस्त क्रंाति ट्रेन में रेल कर्मचारियों को पास देने की सुविधा मंजूर की थी।पिछले दिनों रेलवे बोर्ड की बैठक हुई थी। इस बैठक में वे यात्री ट्रेन जिनमे रेल कर्मचारियों को पास नहीं मिलता है उनमे पास जारी करने के मुद्दे पर गर्मागर्म बहस रेल संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई। इसके बाद रेलवे ने बड़ा निर्णय लेते हुए अब तक जिन यात्री ट्रेन में इसकी सुविधा नहीं है, उनमे भी पास जारी करने की सुविधा जारी की है।
अब मिलेगी ये सुविधा

– रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार हमसफर ट्रेन में भी राजधानी एक्सपे्रस व दूरंतो एक्सपे्रस की तरह पास की सुविधा कर्मचारियों को मिलेगी।
– वे कर्मचारी जो ड्यूटी पर या निजी कारण से स्वयं या परिवार के साथ जा रहे है, उनको गतिमान एक्सपे्रस में शताब्दी ट्रेन की तरह मिलने वाले पास की तरह सुविधा मिलेगी।
– अन्य सभी विशेष रेल जिसमे सुविधा एक्सपे्रस, प्रीमियम एक्सपे्रस के अलावा अतिरिक्त किराए के साथ चलने वाली यात्री रेल में भी पास की सुविधा रेल कर्मचारी को रहेगी।

इस तरह होगा लाभ
रेलवे बोर्ड के इस निर्णय से मंडल सहित पश्चिम रेलवे के सवा लाख रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। बड़ी बात ये है कि कई बार रेल कर्मचारी को अपने परिजन को अचानक बीमारी में इलाज के लिए बड़ोदरा, कोटा, मुंबई या नई दिल्ली की तरफ ले जाना होता है। एेसे में दूंरतो सहित राजधानी एक्सपे्रस व उदयपुर जाने वाली हमसफर ट्रेन में भी लाभ मिल सकेगा। इससे मंडल में काम करने वाले १५ हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।
मंडल में जारी हो गए आदेश

रेलवे बोर्ड के कल्याण विभाग के निदेशक सुबोध कुमार ने ये आदेश जारी किया है। इस मामले में हमारे संगठन ने सबसे पहले आवाज उठाई थी। मंडल में इस बारे में सूचना जारी हो गई है।
नरेंद्रसिंह सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन

Hindi News/ Ratlam / कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने ले लिया ये बड़ा निर्णय

ट्रेंडिंग वीडियो