रतलाम

Mp Politics: जीतू बोले- पूर्व सीएम झूठ के मामा थे, ये क्राइम के काका है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के अगले चरण की तैयारी के लिए रतलाम आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…। कार्यकर्ताओं में ऐसे भरा जोश…।

रतलामFeb 23, 2024 / 09:50 am

Manish Gite

Funny statement of Congress state president- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के अगले चरण न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर अब कांग्रेस की उम्मीदें टिक गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम दौरा करके कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। जीतू ने कहा कि इस यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए हम सबको जुट जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में लगन से काम करने को कहा।

 

संबंधित खबरः लोकसभा चुनाव से पहले मोदी और शाह की रणनीति तैयार, इस बार है बड़ा लक्ष्य
Ratlam News- रतलाम की खबरें यहां देखें

जीतू ने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री बेरोजगारी और झूठ के मामा थे, तो वर्तमान मुख्यमंत्री कर्ज और क्राइम के काका बन गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जो वादा करती है वह पूरा नहीं करके लोगों को धार्मिक और भावनात्मक रूप से चुनाव में धकेल देती है। लाड़ली बहना, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी सहित तमाम वादे भाजपा ने किए थे लेकिन पूरे नहीं किए हैं। इसके अलावा जीतू ने रतलाम में 6 मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रतलाम शहर और सैलाना विधानसभा से गुजरेंगे और रोड शो करेंगे। जीतू ने न्याय यात्रा के स्टिकर भी वाहनों पर लगाए।

 

कस्तूरबा और कलाम को किया याद भोपाल. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में गुरुवार को कस्तूरवा गांधी और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कांग्रेस नेताओं ने दोनों को याद किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने दोनों विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

 

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े बेटे डॉ. वैभव यादव की 24 फरवरी को राजस्थान के पुष्कर के एक रिजॉर्ट में शादी होगी। हरदा जिले की शालिनी से उनका विवाह तय हुआ। उज्जैन में मातृका पूजन हुआ। अन्य वैवाहिक कार्यक्रम पुष्कर में होंगे। आयोजन पूरी तरह पारिवारिक रहेगा। भाजपा के कुछ बड़े नेताओं और उज्जैन के पारिवारिक संबंध वाले लोगों निमंत्रण दिए हैं।

Hindi News / Ratlam / Mp Politics: जीतू बोले- पूर्व सीएम झूठ के मामा थे, ये क्राइम के काका है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.