bell-icon-header
रतलाम

Breaking News : ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, Video

Ratlam News : इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के केमिकल में धमाका होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 4 कर्मचारी झुलस गए। चारो घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है।

रतलामAug 30, 2024 / 11:31 am

Faiz

Ratlam News : मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में स्थित इंडस्ट्रीज एरिए के मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के केमिकल में बलास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण 4 कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें रतलाम जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में झुलसे एक कर्मचारी की हालात गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। मालवा ऑक्सीजन प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट में 4 कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। तभी अचानक केमिकल में ब्लास्ट हो गया, जिससे वो चारों आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। घायल कर्मचारियों के मुख्य रूप से हाथ और चेहरे झुलसे हैं।

30% झुलसे कर्मचारी

घटना के बाद फैक्ट्री से तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस भी घायलों के बयान लेने पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद घायल कर्मचारियों को इंदौर रेफर कर दिया गया है। इधर, जानकारी लगते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे है।

यह भी पढ़ें- विदेश जाने की सोच रहे हैं तो सावधान! लौटकर आए युवाओं ने बताई खौफनाक कहानी

सामने आई हादसे की वजह

मालवा ऑक्सीजन के एचआर अधिकारी रोहित दवे का कहना है कि ये हादसा रात 3 बजकर 50 मिनट पर हुआ है। हादसा उस समय हुआ, जब मटेरियल की रिचार्जिंग हो रही थी। इस दौरान कर्मचारियों को मटेरियल का पावडर में कैच स्पार्क हो गया, जिससे अचनाक यह दुर्घटना हुई है।

Hindi News / Ratlam / Breaking News : ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.