

मेष राशि पर चंद्रमा की नजर रहेगी। शुरू में चित्रा व बाद में स्वाती नक्षत्र होने से अचानक घटनाएं होगी। वृषभ राशि वाों को विशेष सावधानी की जरुरत है तो मिथुन राशि वाले अधिक बोलने से बचे। कर्क राशि वालों को सर्दी में अपना विशेष ध्यान रखने की जरुरत है तो सिंह राशि वाले गुड़ का दान करें। कन्या राशि वालों को वाहन के प्रयोग में सावधानी रखना चाहिए तो तुला राशि वाले सुबह से रात तक विवाद से बचे। वृश्चिक राशि वाले दूध से बने पदार्थ के सेवन से बचे तो धनु राशि वाले मिठाई का दान करें। मकर राशि वालों को शुभ कार्य की शुरुआत सुबह 10 बजे बाद करना चाहिए। कुंभ व मीन राशि वालों को शिक्षा सामग्री के दान से लाभ होगा।

सभी राशि वाले ऊं स्वयंसिद्धा नम: तीन अक्षर के इस मंत्र का जप करें तो लाभ होगा।
