रामपुर

जिला अस्पताल में आधी रात पहुंचे विधायक, मरीजों का जाना हालचाल, रैन बसेरों का भी किया निरीक्षण

Rampur News: शहर विधायक आकाश सक्सेना बीती रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

रामपुरJan 05, 2024 / 07:23 pm

Mohd Danish

Rampur News Today: रामपुर में शहर विधायक आकाश सक्सेना बीती आधी रात अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। इस मौके पर आकाश सक्सेना ने मरीजों और तीमारदारों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों से बात की। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विधायक रात 11 बजे पहुंच गए जिला अस्पताल
दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में मौजूद अलग अलग सुविधाओं के बारे में विधायक ने जानकारी ली। जिस पर मरीजों व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जवाब दिए। शहर विधायक आकाश सक्सेना बीती रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें

आजम खान के खिलाफ अवमानना मामले में सुनवाई टली, अब 19 जनवरी को होगी

जानकारी मिलते ही सीएमएस भी आ गए। विधायक ने एक-एक वार्ड में जाकर मरीजों से बात की। उनकी बीमारी और उपचार के बारे में पूछा, जिस पर मरीजों ने जानकारी दी। विधायक ने अस्पताल में दवाओं और दूसरी सुविधाओं के बारे में पूछा। इस पर अफसरों ने बताया कि सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं।
मरीजों का रखा जाए पूरा ख्याल – विधायक आकाश सक्सेना
आने वाले समय में जिला अस्पताल में और सुविधाएं बढ़ने वाली हैं। विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके बाद विधायक ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। जहां लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी की। साथ ही रैन बसेरों में रह रहे लोगों से उनका हालचाल जाना। कहा कि सर्दी में सभी अपना ध्यान रखें।

Hindi News / Rampur / जिला अस्पताल में आधी रात पहुंचे विधायक, मरीजों का जाना हालचाल, रैन बसेरों का भी किया निरीक्षण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.