
Rampur News: रामपुर में बोलेरो नहीं मिलने पर चलीं कुर्सियां..
Rampur News Today: उत्तर प्रदेश के रामपुर में शादी में बोलेरो नहीं मिलने पर दूल्हा भड़क गया। दूल्हे ने सबके सामने स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। इससे दुल्हन बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। इस दौरान दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद दूल्हा और बाराती मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दूल्हे सुभाष और उसके पिता हरद्वारी को गिरफ्तार कर लिया।
दुल्हन के पिता त्रिलोकी सिंह दिवाकर ने बताया कि उन्होंने पहले ही लगन में 10 लाख रुपए और बाकी दहेज का सामान दूल्हे के घर भेज दिया था। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक कर्म सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
Updated on:
01 Mar 2025 09:51 pm
Published on:
01 Mar 2025 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
