scriptराजस्थान की इस झील का पानी पहुंचा बनास नदी में, खारी फीडर को किया बंद | The water of this lake of Rajasthan reached Banas river, Khari feeder | Patrika News
राजसमंद

राजस्थान की इस झील का पानी पहुंचा बनास नदी में, खारी फीडर को किया बंद

– नंदसमंद बांध का गेज 31.20 फीट पहुंचा, राजसमंद झील ओवरफ्लो, करीब 92 दिन हुई खारी फीडर से पानी की आवक, गोमती पहले हो चुकी बंद

राजसमंदOct 20, 2023 / 11:37 am

himanshu dhawal

राजस्थान की इस झील का पानी पहुंचा बनास नदी में, खारी फीडर को किया बंद

राजस्थान की इस झील का पानी पहुंचा बनास नदी में, खारी फीडर को किया बंद

राजसमंद. राजसमंद झील का ओवरफ्लो पानी बुधवार रात्रि को बनास नदी में पहुंच गया। हालांकि इसके पश्चात गुरुवार को सुबह खारी फीडर को बंद कर दिया गया है। इसके कारण जल्द ही राजसमंद झील से ओवरफ्लो पानी निकलना बंद हो सकता है। खारी फीडर से करीब 92 दिनों तक पानी की आवक हुई है। राजसमंद झील का ओवर फ्लो पानी बाडिय़ानाला होते हुए मोही पहुंचता है। वहां से यह गोदाजी का कुएं होते हुए पीपलीआचार्यान में बनास नदी में मिलता है। पानी की आवक धीमी और बाडिय़ावाला नाला में अवैध बजरी के खनन के कारण बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए है, झील का पानी उन्हें भरते हुए बुधवार रात्रि को करीब 9 बजे बनास नदी में मिल गया। बनास में पानी पहुंचने की जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। बनास में पानी के बहाव की गति काफी धीमी है। 2017 में राजसमंद झील छलकी थी तब तेज गति से पानी बनास में मिला था।
खारी फीडर से भरी राजसमंद झील
राजसमंद झील को भरने के लिए खारी फीडर और गोमती नदी ने अहम भूमिका निभाई है। हालांकि गोमती नदी से पहले ही पानी की आवक बंद हो गई है, जबकि खारी फीडर को गुरुवार को सुबह 8 बजे बंद किया गया। इस वर्ष खारी फीडर को 29 जून को खोलने के पश्चात 31 अगस्त को बंद कर दी थी। 19 सितम्बर को खोली और 22 सितम्बर को बंद कर दी गई थी। इसके पश्चात से 24 सितम्बर को खारी फीडर को खाली गई थी, उसे 19 अक्टूबर 2023 को बंद की गई है। हालांकि गत दिनों खारी फीडर के गेज को छह फीटर से घटाकर 4 फीट कर दिया गया था।
जून में 4.50 फीट था झील का जलस्तर
राजसमंद झील में जून माह में 4.50 फीट पानी था। इसके बाद बिपरजॉय तूफान के तहत हुई बारिश के चलते गोमती नदी के बहने से एक ही दिन में ही झील का जलस्तर 10 फीट पहुंच गया था। इसके पश्चात लगातार 116 दिनों तक गोमती नदी से पानी की आवक बनी रही। खारी फीडर को खोल दिया गया। इसके कारण राजसमंद झील 12 अक्टूबर को ओवरफ्लो हो गई थी। पिछले साल झील का जलस्तर माइनस 2 फीट पहुंच गया था।
खारी फीडर की बंद, कम हुआ जलस्तर
राजसमंद झील को भरने वाली खारी फीडर को बंद कर दी गई है। अब भराई फीडर को भी जल्द बंंद किया जाएगा। नंदसमंद झील का जलस्तर 31.30 के करीब पहुंच गया है।
– प्रतीक चौधरी, एक्सईएन सिंचाई विभाग राजसमंद
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8oyu7a

Hindi News / Rajsamand / राजस्थान की इस झील का पानी पहुंचा बनास नदी में, खारी फीडर को किया बंद

ट्रेंडिंग वीडियो