राजसमंद

Rajiv Gandhi Olympic : शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों की फिर मचेगी धूम

– राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलम्पिक (Rajiv Gandhi Olympic ) 23 से, 15 जून तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, दोनों स्थानों पर एक साथ खेलों के आयोजन से हो सकती है परेशानी, छुट्टियां भी बढ़ा कारण

राजसमंदJun 12, 2023 / 08:15 am

himanshu dhawal

राजसमंद के बाल कृष्ण स्टेडियम में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।

राजसमंद. राजस्थान के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में (Rajiv Gandhi Olympic ) खेलों की 23 जून से फिर धूम मचेगी। खिलाड़ी अपनी टीम की जीत के लिए पसीना बहाएंगे। इसेक लिए रज्सिट्रेशन की तारीख को 15 जून तक बढ़ा दिया है। जिले में अब तक 70 हजार से अधिक खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
राज्य सरकार की ओर से पिछले साल बजट घोषणा के अनुसार राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक (Rajiv Gandhi Olympic ) खेलों का आयोजन किया गया था। इसकी सफलता के बाद शहरी क्षेत्रों में भी खेलों के आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन कराए गए, लेकिन परीक्षाओं के नजदीक होने के कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया। इसके बाद शहरी और ग्रामीण खेलों का आयोजन एक साथ कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए रजिस्ट्रेशन के लिए 10 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है। जिले में ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक के लिए रविवार शाम तक 70,521 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके है, जबकि एक लाख पांच हजार खिलाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन का टारगेट दिया गया था। रजिस्ट्रेशन के बाद टीमों का गठन किया जाएगा। इसके बाद 23 जून से खेलों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्रों में 7 और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 खेल खेले जाएंगे। पिछले साल ग्रामीण ओलम्पिक में 68 हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
यह हो सकती है परेशानी
– वर्तमान में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां चल रही है।
– स्कूलों में अभिरूचि शिक्षक शिविर संचालित हो रहे हैं।
– शारीरिक शिक्षकों की इनमें ड्यूटी लगी हुई है।
– ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एक साथ संभालने में परेशानी होगी।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक कार्यक्रम
प्रतियोगिता का नाम दिवस प्रतियोगिता की प्रस्तावित अवधि
ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 5 दिन 23 से 27 जून 2023
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 5 दिन 01 से 05 जुलाई 2023
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन 02 से 8 अगस्त 2023
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन 29 अगस्त से एक सितम्बर 2023
राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक कार्यक्रम
विवरण दिवस प्रतियोगिता की अवधि
नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम 5 दिन 23 से 27 जून 2023
जिला 4 दिन 02 से 05 अगस्त 2023
राज्य 4 दिन 29 अगस्त से एक सितम्बर 2023
रजिस्ट्रेशन की स्थिति
रजिस्ट्रेशन (जिले में) मेल फिमेल कुल
शहरी ओलम्पिक 9680 7367 17047
ग्रामीण ओलम्पिक 29246 24228 53474
अब 15 तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
शहरी और ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भाग लेने के लिए अब 15 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शहरी और ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन 23 जून से प्रारंभ होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
– चांद खां पठान, जिला खेल अधिकारी, राजसमंद

Hindi News / Rajsamand / Rajiv Gandhi Olympic : शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों की फिर मचेगी धूम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.