राजसमंद

अपराध और हादसे : महिला अत्याचारों में 6.20, एसएसीएसटी एक्ट प्रकरणों में 25.33 फीसदी की कमी

Crime report Rajsamand राजसमंद जिले में वर्ष 2023 में पुलिस की प्रि-वेंटिव एक्ट और स्पेशल लोकल एक्ट में कार्यवाहियां बढ़ीं

राजसमंदJan 16, 2024 / 10:00 pm

jitendra paliwal

Crime report Rajsamand पिछले साल 2023 में पुलिस की सख्ती और एक्शन की वजह से जिले में अपराधों और हादसों में कमी आई है, वहीं निरोधात्मक कार्यवाहियों में बढ़ोतरी हो गई है। पुलिस गत वर्ष पहले के मुकाबले ज्यादा सक्रिय रही है।
2023 में गत वर्ष 2022 के मुकाबले भारतीय दण्ड संहिता में दर्ज मामलों में 8.75 फीसदी की कमी आई, वहीं महिला अत्याचार के प्रकरण भी 6.20 प्रतिशत घटे हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत हुए मामले भी पिछले साल 25.33 फीसदी तक कम हो गए। सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में 11.29 प्रतिशत की कमी आई है।
पुलिस की सख्ती का असर यह हुआ है कि निरोधात्मक कार्यवाहियां बढक़र 9 हजार को पार कर गई। वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में 37.47 प्रतिशत कार्यवाहियां बढ़ गईं। इसी तरह स्थानीय और विशेष अधिनियमों के तहत कार्यवाही में पुलिस ने 42.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। पुलिस का दावा है कि रोड सेफ्टी के तहत जरूरी कदम उठाकर मौजूदा वर्ष में मृतकों की संख्या घटाकर 200 से भी कम के आंकड़े तक लाने की योजना है।
2023 में अपराध और हादसों की स्थिति
वर्ष/2022/2023
भादसं में दर्ज अपराध /3552 /3241
स्थानीय एवं विशेष अधिनियम में कार्यवाही /1013 /1441
महिला अत्याचार मामले /757 /710
एसएसएटी एक्ट /221 /165
सम्पत्ति सम्बंधी अपराध /620 /550
निरोधात्मक कार्यवाही /6892 /9475
सडक़ दुर्घटनाएं /510 /494
हादसे में घायल /573 /445
हादसे में मृतक /238 /248
अवैध खनन पर भी लगातार कार्रवाई
वर्ष 2023 में पिछले साल बजरी व अन्य मिनरल्स के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाइयां करते हुए पुलिस ने कुल 95 प्रकरण दर्ज किए, वहीं अवैध बजरी माफिया व खनन से जुड़े 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 100 ट्रैक्टर एवं डम्पर, 8 एक्सक्वेटर और 1132 टन बजरी जब्त की। इसके अलावा 62 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। वर्ष 2024 में अब तक अवैध खनन के 3 प्रकरणों में 2 ट्रैक्टर एवं 1 डम्पर जब्त किया।
——
अपराधों में हर क्षेत्र में कमी आई। इसकी वजह है पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही। लोकल-स्पेशल एक्ट में कार्यवाहियां बढ़ीं, जिससे अपराध होने से पहले अपराधियों पर सख्ती का असर हुआ। पुलिस मुख्यालय के लगातार निर्देशों पर हमने कार्रवाइयां की। 185 एमवी एक्ट में हाद शराब पीकर वाहन चलाने पर भी कड़ाई लागू की, जिससे ड्रिंक एण्ड ड्राइव के मामलों में तो कमी आई, लेकिन कुछ बड़े हादसों की वजह से मृतक बढ़ गए। इस साल इन्हें 200 के भीतर लाने की योजना है।
सुधीर जोशी, पुलिस अधीक्षक, राजसमंद

Hindi News / Rajsamand / अपराध और हादसे : महिला अत्याचारों में 6.20, एसएसीएसटी एक्ट प्रकरणों में 25.33 फीसदी की कमी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.