राजनंदगांव

CG News: राशन दुकान में महिला समूह की मनमानी, हितग्राहियों ने जताई नाराजगी

CG News: शासकीय दुकान का संचालन करने वाली महिला समूह को समझाइश दी है, लेकिन महिला समूह द्वारा मनमानी कर सुबह 11 बजे के बाद दुकान खोला जा रहा है।

less than 1 minute read

CG News: शहर के वार्ड नंबर 42 राजीव नगर में शासकीय राशन दुकान के संचालन को लेकर महिला समूह की मनमानी सामने आई है। महिला समूह अपनी मनमर्जी से किसी भी दिन किसी भी समय दुकान खोल रही है, जिससे अनावश्यक ही हितग्राहियों को भटकना पड़ रहा है। इस तरह की परेशानी एक ही दुकान की नहीं है, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में और भी दुकाने हैं, जहां संचालक जब मर्जी आए तब दुकान खोल रहे हैं।

वार्ड 42 में हितग्राहियों की इस परेशानी को देखते हुए वार्ड पार्षद अमृता मोहन सिन्हा ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है। पार्षद के मुताबिक उन्होंने जनसंख्या और गर्मी को देखते हुए सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक दुकान खोलने के लिए शासकीय दुकान का संचालन करने वाली महिला समूह को समझाइश दी है, लेकिन महिला समूह द्वारा मनमानी कर सुबह 11 बजे के बाद दुकान खोला जा रहा है।

शिकायत कर निरस्त करवाएंगे ठेका

पार्षद सिन्हा ने बताया कि समझाइश के बावजूद महिला समूह द्वारा मनमानी किया जा रहा है। ऐसे में समूह के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत कर जल्द ही ठेका निरस्त करने की मांग की जाएगी। अफसरों को इस संबंध में जानकारी भी दी गई है।

बनाते हैं बहाना

राजीव नगर श्रमिक बाहुल वार्ड है। यहां सुबह से ही लोग काम पर चले जाते हैं। समय पर दुकान नहीं खुलने की वजह से हितग्राहियों को बार-बार भटककर निराश होकर लौटना पड़ता है। राशन दुकान संचालक सर्वर डाउन होने, पॉश मशीन में खराबी आने या फिर डाटा अपडेशन का काम होने का भी बहाना बनाते हैं।

Published on:
09 Apr 2025 02:39 pm
Also Read
View All
निर्वस्त्र कर छात्रों को स्टंप से पीटा, मेनू के अनुसार भोजन भी नहीं… एकलव्य विद्यालय में अत्याचार का खुला राज

विदेशी फंडिंग से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण! ग्रामीणों को किया जा रहा था प्रभावित, कई जिलों तक फैला तार…

CG Murder Case: मड़ई मेले में हिंसा… झूले के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

CG News: छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड इंजीनियर की कहानी, एक करोड़ में बनवा रहे बेटियों के भविष्य का आशियाना, 50 सीटर बालिका हॉस्टल प्रशासन को देंगे दान

Illegal Adoption Case: दुष्कर्म पीड़िता के नवजात को अवैध रूप से गोद लिया, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र… दंपति गिरफ्तार

अगली खबर