राजनंदगांव

Navratri Puja 2023 : डोंगरगढ़ मंदिर में रोप-वे की क्षमता बढ़ी, एक घंटे में 500 दर्शनार्थी आना-जाना कर सकेंगे

Navratri Puja 2023 : धर्मनगरी में 15 अक्टूबर से क्वांर नवरात्र पर्व की शुरुआत होगी। इसके साथ ही देवी दरबार में आस्था के मेले की शुरुआत हो जाएगी।

राजनंदगांवOct 14, 2023 / 11:19 am

Kanakdurga jha

Navratri Puja 2023 : डोंगरगढ़ मंदिर में रोप-वे की क्षमता बढ़ी, एक घंटे में 500 दर्शनार्थी आना-जाना कर सकेंगे

डोंगरगढ़। Navratri Puja 2023 : धर्मनगरी में 15 अक्टूबर से क्वांर नवरात्र पर्व की शुरुआत होगी। इसके साथ ही देवी दरबार में आस्था के मेले की शुरुआत हो जाएगी। लाखों श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। ज्यादातर श्रद्धालु सीढिय़ों की बजाए रोप-वे के माध्यम से उपर मंदिर तक पहुंचते हैं। इसलिए ट्रस्ट की ओर से रोप-वे का मेंटेनेंस करा दिया गया है। इस बार रोप-वे की क्षमता भी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें : पितरों की विदाई के साथ आज शनिदेव का होगा तेलाभिषेक

पहले प्रति एक घंटे में 400 श्रद्धालुओं की रोप-वे में आवाजाही होती थी पर अब 500 श्रद्धालु आना-जाना कर सकेंगे। ट्रस्ट की माने तो 11 दिनों तक चले मेंटेनेंस वर्क के बाद रोप-वे की क्षमता में वृद्धि कर दी गई है। बताया कि आने वाले 5 से 6 महीने भीतर भी उन्नत तकनीक के साथ रोप-वे की सेवा मुहैया कराई जाएगी। बताया कि उडऩ खटोला को 3 अक्टूबर से मेंटेनेंस को देखते हुए बंद किया गया था। उसे 11 दिनों के बाद फिर से दर्शनार्थियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। रोप-वे के तकनीकी एक्सपर्ट की माने तो 2 दिन पहले ही रोप-वे का मेंटेनेंस वर्क कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें : वेस्ट जोन सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता हेडिंग- बालिका वर्ग में मेजबान छत्तीसगढ़ ने दादरा- नागर हवेली को 14-0 से हराया

सुरक्षा पर दिया जा रहा ध्यान मेंटेनेंस के बाद एक से डेढ़ दिन 20 लाख की लागत से लगे नए रोप पर यात्रियों के वजन के बराबर ट्रॉली में भार रख ट्रायल किया गया है। सब सही होने पर शुक्रवार दोपहर से ही यात्रियों के लिए रोप-वे शुरू कर दिया गया। ट्रस्ट समिति ने बताया कि दर्शनार्थियों की सेफ्टी को प्रमुखता से ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट समिति समय-समय पर मेंटेनेंस वर्क करती है। परंतु इस नवरात्र से पहले 5 साल के पुराने रोप को फिर से बदला गया है।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : नाम निर्देशन पत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया शुरू पहले दिन 13 लोगों ने लिया फार्म, एक भी नामांकन दाखिल नहीं

बताया कि इस मेंटेनेंस वर्क में ट्रस्ट के द्वारा अच्छी खासी राशि खर्च की गई है ताकि दर्शनार्थियों को और अच्छी सेवाएं दी जा सके। नौ दिनों के लिए रोप-वे का किराया बढ़ाया इस नवरात्र में दर्शनार्थियों को रोप-वे की सेवा लेने के लिए अधिक खर्च करने होंगे। यात्रा के लिए ट्रस्ट के द्वारा 100 का दर निर्धारित किया गया था। परंतु इन नौ दिनों के लिए इस दर में 20 रुपए की वृद्धि के साथ दर्शनार्थियों को 120 का भुगतान करना होगा। वहीं बताया गया कि अगर कोई दर्शनार्थी एक ओर की सेवा लेना चाहे तो जाने के लिए 80 रुपए और आने के लिए 60 का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : आज कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाएंगे मुख्यमंत्री, इधर 16 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा

ट्रस्ट नें बताया कि ये दर नौ दिनों के लिए ही है। उसके बाद पूर्व की दर ही इन सेवाओं के लिए होगी। गंज मंडी में आकर्षक साज-सज्जा नवरात्र पर्व की तैयारी समितियों द्वारा की जा रही है। राजनांदगांव के बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी में पर्व को लेकर आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। बर्फानी सेवा आश्रम में भी नवरात्र पर्व पर नौ दिनों तक मेला लगेगा। शीतला मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वन-वे होगा हाइवे नवरात्र में पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हाइवे को वन-वे किया जाएगा। इस रूट पर दर्शनार्थी चलेंगे और दूसरे साइड में वाहनों की आवाजाही होगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है।

Hindi News / Rajnandgaon / Navratri Puja 2023 : डोंगरगढ़ मंदिर में रोप-वे की क्षमता बढ़ी, एक घंटे में 500 दर्शनार्थी आना-जाना कर सकेंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.