bell-icon-header
राजनंदगांव

DJ Ban in CG: बिना डीजे के आज निकलेगी झांकी, ड्रोन से होगी निगरानी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

DJ Ban in Jhanki: राजनांदगांव में आज रात भव्य गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। वहीं पहली बार ​बिना डीजे के झांकियां 35 से 40 झांकियां निकलेंगी। दूसरी ओर कुछ समितियां झांकी नहीं निकालने के मूड़ में है..

राजनंदगांवSep 17, 2024 / 01:54 pm

Shradha Jaiswal

DJ Ban in CG: 100 साल पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए 17 सितंबर की रात को विसर्जन झांकियां निकाली जाएगी। इस बार 35 से 40 झांकियां निकलेंगी। (DJ Ban in CG) प्रशासन की ओर से रूट भी तय कर दिया गया है। झांकियों को आगे बढ़ने से पहले मानव मंदिर चौक पर टोकन जारी किया जाएगा। इसके बाद झांकियां भ्रमण के लिए आगे बढ़ेंगी।
यह भी पढ़ें

DJ Ban in CG: 17 को निकलेगी राजनांदगांव की झांकी, नहीं बजेंगे कानफोड़ू डीजे…

DJ Ban in CG: झांकी में 800 जवान रहेंगे तैनात

DJ Ban in CG: पहली बार झांकी में डीजे का जोर नहीं होगा। कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए प्रशासन ने डीजे की अनुमति नहीं दी है। साथ ही कंट्रोल रूम एवं ड्रोन एवं फोटोग्राफी के माध्यम से भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। झांकी में 800 जवानों के साथ दर्जनभर एएसपी व डीएसपी की तैनाती रहेगी।

साउंड सिस्टम वाले गए हड़ताल पर

DJ Ban in Jhanki: दूसरी ओर साउंड सिस्टम वाले भी हड़ताल में चले गए हैं। इसलिए डीजे का कानफोड़ू साउंड से राहत मिलेगी। पुरस्कार सिर्फ उन्हीं समितियों को दिया जाएगा, जो टोकन लेंगे। शाम 8 बजे से गणेश विसर्जन के लिए झांकी निकलेगी। इस बार भी झांकियों में पौराणिक कथाओं का चित्रण होगा।
raipur jhanki

निकाली आक्रोश रैली

तिरंगा मंडल के संरक्षक सागर चितलांग्या, झांकी निर्देशक गणेश प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष प्राचीन धार्मिक विषय पर विशाल झांकी (DJ Ban in Jhanki) तीन जीप के साइज की प्रस्तुत की जा रही है। झांकी सृष्टि की रचना करने वाले त्रिदेवो ब्रहा, विष्णु, महेश पर आधारित है। सुमति मंडल कामठी लाइन की ओर से त्रिपुरासुर वध की विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। साउंड सिस्टम वालों ने अनुमति नहीं मिलने पर आक्रोश रैली निकाली।
raipur jhanki

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने पुलिस ने किए पुता इंतजाम

झांकी (Jhanki 2024) में जिले के अलावा दुर्ग-भिलाई, रायपुर, बालोद सहित अन्य जिलों के श्रद्धालु बड़ी संया में पहुंचते हैं। झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अन्य वर्षों की तुलना में इस बार काफी सत रहेगी। विसर्जन झांकी में असामाजिक तत्वों और अपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस को अतिरिक्त ताकत झोंकनी पड़ती है।
raipur jhanki

दुश्मनी निकालने चलती है चाकू-छुरी

DJ Ban in Jhanki: रात को आपसी दुश्मनी भांजने के लिए चाकू- छुरी भी चलती है। झांकी के दौरान शहर में पहले हत्या व चाकूबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन तमाम घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस ने 800 जवानों को सुरक्षा व्यवस्था की जिमेदारी दी है। पुलिस हेड क्वार्टर से लेकर राजनांदगांव रेंज के अलग-अलग जिलों से बल मंगाए गए हैं। 800 जवानों के अलावा दर्जनभर एएसपी और डीएसपी भी सुरक्षा मोर्चे पर तैनात रहेंगे। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि विसर्जन झांकी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
jhanki

डीजे वालों ने दिखाया रोष, निकाली रैली

कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने से साउंड सिस्टम वाले नाराज चल रहे हैं। व्यवसाय में भारी नुकसान होने का हवाला देते हुए हड़ताल में चले गए हैं। दरअसल प्रशासन ने कोर्ट की गाइडलाइन दिखाकर किसी प्रकार से रियायत देने से इंकार कर दिया है। आक्रोशित साउंड सिस्टम वालों ने सोमवार को शहर में रैली निकाली और अपनी मांगों को सामने रखा।

Hindi News / Rajnandgaon / DJ Ban in CG: बिना डीजे के आज निकलेगी झांकी, ड्रोन से होगी निगरानी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.