राजगढ़

Fog-rain alert : IMD ने जारी किया अलर्ट, कल से 41 घंटे झमाझम बरसात का Yellow Alert, फिर होगा घना कोहरा

शहर में ठिठुरा देने वाली ठंड के बीच अचानक से रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम अचानक से बदला है और बादल छाने लगे हैं। जिससे ठंड से काफी हद तक राहत मिली है। आगामी दो दिन में और भी मौसम बदलने की उम्मीद है।

राजगढ़Dec 28, 2023 / 10:42 am

Astha Awasthi

weather update

दिसंबर वाली ठंड में बादलों ने राहत दिलाई है। वहीं, आगामी दिनों में बारिश के आसार भी बन रहे हैं। राजगढ़ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते पांच दिनों में यह सर्वाधिक बढ़त रही है। 7 डिग्री तक पहुंच चुका तापमान 2.4 डिग्री तक बढ़ा है। इससे पहले पारा सबसे नीचे 6.6 तक भी पहुंच गया था। जिससे मौसम काफी खराब हो गया था। वर्तमान के समय सुबह-सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसी स्थितियां निर्मित हो रही हैं। बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आगामी 29 दिसंबर से मौसम में बदलाव आएगा। बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। वहीं, जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश की पूरी संभावनाएं बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसी स्थितियां निर्मित हो रही हैं।

कोहरे-पाले से फसलों को नुकसान

बदलते मौसम के कारण फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। घने कोहरे और पाले के कारण धनिया में फूल मार हो रही है। जिससे किसानों की फसलों पर संकट मंडरा रहा है। अन्य फसलें भी ठंड की चपेट में हैं। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के कारण राहत है लेकिन कोहरे के कारण दिक्कत यथावत बनीं हुई है। आगामी दिनों में बारिश होती भी है तो कुछ फसलों को फायदा और कुछ में नुकसान भी हो सकता है।

बदलते मौसम से बीमार पड़ रहे लोग

इधर, बार-बार बदलते मौसम और तापमान कम-ज्यादा होने के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सर्दी, जुखाम के मरीज अस्पतालों में बढ़ रहे हैं। बच्चे वायरल की चपेट में हैं। इससे खासी परेशानियां उन्हें उठाना पड़ रही है। कोरोना के अलर्ट के बीच बीमार पडऩे वाले लोगों की चिंता और भी बढ़ी है। अस्पतालों में रूटीन ओपीडी में इसी कारण बढ़ोतरी हुई है। हेल्दी सीजन में बढ़ते मरीज चिंताजनक माना जा रहा है।

Hindi News / Rajgarh / Fog-rain alert : IMD ने जारी किया अलर्ट, कल से 41 घंटे झमाझम बरसात का Yellow Alert, फिर होगा घना कोहरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.