रायपुर

महिलाओं को कल मिलेगा महतारी वंदन का 1000 रुपए, मंत्री राजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी

Mahtari Vandan Scheme: भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आएगा।

रायपुरApr 02, 2024 / 08:22 am

Kanakdurga jha

Mahtari Vandan Yojana: भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आएगा। यह जानकारी महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है। उन्होंने कहा, पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं। महिलाओं को जो हमने वादा किया था कि सालाना 12 हजार और प्रति माह 1000 रुपए दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: मोदी लहर में मेयर बन गया सांसद, अब 2024 में क्या होगा मैजिक, देखें सियासी रिपेार्ट



मंत्री राजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी

मंत्री राजवाड़े ने कहा की, जहां-जहां दिक्कत है, उसको दिखाकर तत्काल महिलाओं के खाते में राशि डाली जाएगी। मंत्री राजवाड़े ने कहा, सभी महिलाओं को मैं कहना चाहूंगी, जो पात्र हैं जिनकी सूची में नाम होगा, उनको मैं कहना चाहूंगी कि किसी भी प्रकार की आपको टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पीएम मोदी की गारंटी है। टेक्निकल इशू हो सकता है, लेकिन पैसा निरंतर मिलता रहेगा।

Hindi News / Raipur / महिलाओं को कल मिलेगा महतारी वंदन का 1000 रुपए, मंत्री राजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.