scriptशराबी बेटे को छुड़ाने महिला ने थाने में किया ऐसा गंदा काम, जिसे देख पुलिस भी भागने लगी | woman Dirty work in police station at rescue drunken son | Patrika News
रायपुर

शराबी बेटे को छुड़ाने महिला ने थाने में किया ऐसा गंदा काम, जिसे देख पुलिस भी भागने लगी

पुलिसकर्मियों ने 80 फीसदी जल चुकी महिला को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया

रायपुरOct 18, 2017 / 11:48 am

Lalit Singh

woman fire, Fire in Raipur police station. Fire news, Drunken son, woman fire,Woman Fire Case,Fire brigede,
रायपुर. राजधानी के गंज थाने में मंगलवार की सुबह पुलिस कर्मियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने शराबी बेटे को बचाने थाना परिसर में केरोसिन छिड़कर आग लगा ली और आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने 80 फीसदी जल चुकी महिला को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजनों ने उसे एक निजी स्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, मामला यह है कि नर्मदापारा निवासी विकास उर्फ मोनू देवर को शराब बेचने के आरोप में सोमवार की सुबह गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
शाम को आरोपी की मां किची बाई (45) थाने पहुंची। बेटे को छोडऩे की मांग करते हुए वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी। पुलिसकर्मियों ने जब आरोपी को छोडऩे से मना कर दिया तो वह घर लौट आई। मंगलवार की सुबह करीब ११ बजे आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस तैयारी कर रही थी। उसी दौरान किची बाई फिर थाने पहुंची और बेटे को छोडऩे की मांग करने लगी। पुलिसकर्मियों ने जब इनकार किया तो पानी के बॉटल में केरोसिन लेकर पहुंची किची बाई ने खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। बताया जाता है कि पूरी घटना थाना परिसर में हुई, लेकिन एक भी सीसीटीवी में फुटेज नहीं मिला है।
चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का अभियान

एक ओर मिशन सिक्योर सिटी के नाम से चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन थाने का ही कैमरा बंद पड़ा है। किची बाई के आत्मदाह की घटना थाना परिसर में हुई और उसे कवर करने वाला कैमरा ही बंद निकला। थाने में दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन जिस कैमरे के सामने घटना हुई, उसके फुटेज नहीं मिले हैं। दो अन्य कैमरे ट्रैफिक थाना में लगे हैं, जिनकी दिशा अलग है। लेकिन थाना परिसर का काफी हिस्सा कवर करते हैं। उसकी जांच में एक फुटेज मिला है, जिसमें महिला दिखाई दे रही है। हालांकि इसमें आग लगाने जैसी वारदात स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। इधर, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने महिला से बदसलूकी की थी, इससे व्यवस्थित होकर महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। घटना के वक्त मौजूद लोगों की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती थी। बेटे को छुड़ाने गई महिला की थाना प्रभारी से कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद किची बाई अपने शरीर में मिट्टी तेल डालकर थाना पहुंची और खुद पर आग लगा लिया। आग तेजी से उसके शरीर में फैल गई। घटना से सकते में आए पुलिसकर्मी दौड़े और आग बुझाने लगे। किसी ने पानी डाला, तो किसी ने कंबल डाला। एक अन्य व्यक्ति का हाथ झुलस गया। उसे अंबेडकर अस्पताल ले गए। वहां से उसके परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। महिला करीब ८० फीसदी झुलस गई है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने विकास को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस पर दबाव का प्रयास

पुलिस के मुताबिक आग से जली महिला भी अपराधिक मामलों में शामिल है। वह अक्का बाई की बहू है। अक्का बाई गंज इलाके में लंबे समय से गांजा तस्करी, सट्टा और शराब बेचने का अवैध कारोबार संचालित कर रही थी। उम्र अधिक होने के कारण उसने अब ये काम बंद कर दिया है, लेकिन उसके कई रिश्तेदार इस काम लगे हुए हैं। विकास भी इस तरह के अवैध कारोबार से जुड़ा था और गुंडागर्दी करता था। गिरफ्तारी से बचने और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कई बार इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
विकास के खिलाफ दर्जनभर मामले

पुलिस के मुताबिक विकास के खिलाफ मारपीट, सट्टा और शराब के करीब दर्जन भर मामले दर्ज हैं। वह इलाके का निगरानी बदमाश है। और स्टेशन में गांजा बेचने वाली अक्का बाई का रिश्तेदार है। त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने पिछले कुछ दिनों से कानून व्यवस्था को देखते हुए निगरानी और गुंडा-बदमाशों के अलावा शराब तस्कर और सटोरियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत गंज पुलिस को विकास के द्वारा शराब बेचने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज रही थी।
पत्नी ने लगाया झूठी कार्रवाई का आरोप

विकास की पत्नी सोनल ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ पुलिस ने फर्जी कार्रवाई की। पिछले साल भर से विकास के खिलाफ किसी भी तरह का अपराध नहीं है। पुराने मामले हैं, लेकिन अभी किसी तरह की अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं था। पुलिस ने उसे जबरदस्ती शराब तस्करी के मामले में फंसाया है। इसके बाद जब पीडि़ता थाने में उसे उसे छुड़ाने की मांग करने लगी, तो पुलिस अधिकारियों ने उससे बदसलूकी और पैसे की मांग की।
मामले की जांच की जा रही

पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के वक्त थाने में मौजूद स्टॉफ की जिम्मेदारियों की जानकारी ली जा रही है। आरोपी इलाके का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा था।
विजय अग्रवाल, एएसपी-शहर, रायपुर

Hindi News/ Raipur / शराबी बेटे को छुड़ाने महिला ने थाने में किया ऐसा गंदा काम, जिसे देख पुलिस भी भागने लगी

ट्रेंडिंग वीडियो