scriptWeather Update : एक्टिव हुआ एक और पश्चिमी विक्षोभ, कल से पड़ेगी और ठंड… 10 से भी नीचे गिरा पारा | Weather Update : western disturbance active, more cold from tomorrow | Patrika News
रायपुर

Weather Update : एक्टिव हुआ एक और पश्चिमी विक्षोभ, कल से पड़ेगी और ठंड… 10 से भी नीचे गिरा पारा

Weather Alert : प्रदेश में बीते तीन दिनों से लगातार पारा गिर रहा है। बुधवार को ठंड ने बीते साल का रेकार्ड तोड़ दिया है।

रायपुरDec 21, 2023 / 02:31 pm

Kanakdurga jha

cg_weather_alert.jpg
cg weather update : प्रदेश में बीते तीन दिनों से लगातार पारा गिर रहा है। बुधवार को ठंड ने बीते साल का रेकार्ड तोड़ दिया है। जगदलपुर को छोड़ कर सभी जिलों में बीते साल की अपेक्षा दिसंबर माह का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार का पारा 12.4 दर्ज किया गया। जबकि बीते साल दिसंबर 2022 में सबसे कम पारा 12.8 डिग्री तक ही गिरा था।
Weather forecast : यही हाल बिलासपुर और अंबिकापुर का रहा है। बिलासपुर और दुर्ग में भी रेकार्ड ब्रेक हो गया है। (cg weather alert) मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में उत्तर से आने वाली हवाओं का असर पूरे प्रदेश में रहेगा जिससे पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे जा सकता है।
यह भी पढ़ें

Dhan Kharidi : धान खरीदी की नीति में हुआ बड़ा बदलाव, भाजपा सरकार ये जारी किया ये आदेश…



यदि ऐसा हुआ तो ठंड बीते पांच साल का रेकार्ड तोड़ सकती है। 2 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों को प्रभावित करने की संभावना है जिसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावनाएं साथ ही हवा की दिशा में परिवर्तन होने की भी संभावना बनी हुई है। (weather alert) इसके कारण न्यूनतम तापमान में 22 दिसंबर से वृद्धि होने की संभावना बन रही है। 23, 24 दिसंबर को हल्के बादल प्रदेश के कुछ जिलों में संभावित है।
यह भी पढ़ें

13 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा.. धान का बकाया बोनस, महतारी वंदन की गारंटी, बेरोजगारी भत्ता भी रहेगा जारी



ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन

Weather Alert : प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। हवा में 60 फीसदी तक नमी है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। (weather alert) अगले 24 घंटे में प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। मौसम शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Hindi News / Raipur / Weather Update : एक्टिव हुआ एक और पश्चिमी विक्षोभ, कल से पड़ेगी और ठंड… 10 से भी नीचे गिरा पारा

ट्रेंडिंग वीडियो